चुनावी मंच पर साथ आए

9 साल बाद नीतीश के साथ चुनावी मंच पर आए पीएम मोदी

1434 0

पटना। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पटना के गांधी मैदान में एनडीए की विशाल रैली हुई। एनडीए की यह विजय संकल्प रैली कई मायनों में अहम रही। पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने करीब नौ साल बाद किसी चुनावी रैली में एक साथ मंच साझा किया।

ये भी पढ़ें :-नहीं होगा कांग्रेस के साथ गठबंधन-आम आदमी पार्टी 

आपको बता दें पीएम मोदी ने इशारों में लालू प्रसाद यादव को लेकर कहा, ”चारे के नाम पर क्या-क्या हुआ है, ये बिहार के लोग बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं। लूट खसोट, बेनामी संपत्ति की संस्कृति हमने बंद की. चौकीदार को गाली देने का कंप्टीशन चल रहा है।आप निश्चिंत रहिए आपका ये चौकीदार चौकन्ना है।

ये भी पढ़े :-पाकिस्तान के पीएम को कम से कम एक बार पुलवामा हमले की करनी चाहिए निंदा-अमित शाह 

जानकारी के मुताबिक उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान, राजीव प्रताप रूडी, राजीव रंजन सिंह, नित्यानंद राय, भूपेंद्र यादव, रामकृपाल यादव, विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के 60 से ज्यादा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहें।वहीँ मोदी ने कहा जब भारत को एक सुर में बोलने की जरूरत थी तब 21 विपक्षी दल हमारी आलोचना करने वाला प्रस्ताव पारित करने के लिए दिल्ली में एकजुट थे। यह नया भारत है, यह अपने जवानों की शहादत पर चुप नहीं बैठेगा।

Related Post

AK Sharma

जनता सर्वोपरि” — उपभोक्ता हित में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

Posted by - April 10, 2026 0
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज संगम सभागार, लखनऊ में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल…
black pottery

योगी सरकार में चमकी आज़मगढ़ की पहचान: निज़ामाबाद की ब्लैक पॉटरी को मिला वैश्विक सम्मान

Posted by - April 3, 2026 0
आजमगढ़। आज़मगढ़ जनपद अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्पकला के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यहां के…
CM Yogi

अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको आगे बढ़ा रही डबल इंजन की सरकार: सीएम योगी

Posted by - December 25, 2023 0
आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 99वीं जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…