CM Yogi

मंत्री कपिलदेव ने सीएम योगी से की मुलाकात

368 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंत्री कपिलदेव के अनुरोध पर पौराणिक स्थल शुकतीर्थ में गंगा की मुख्यधारा को लाये जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की है। पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को सहारनपुरमण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकासकार्यों की समीक्षा के दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने गृहजनपद के अनेक विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।

कपिलदेव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से श्रीमद्भागवत की उदगमस्थली पौराणिक स्थली शुकदेव तीर्थ में पवित्र गंगा की धारा को जोड़ने के लिए इस तीर्थ को महाभारत सर्किट में जोड़ने का अनुरोध किया।

स्थानीय संतों एवं आम जनमानस की ओर से लम्बे समय से शुकदेव तीर्थ में गंगा की धारा को लाये जाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस पर स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिकारियों से तुरन्त कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है।

गांव के ग्रोथ इंजन बनेंगे ग्राम चौपाल

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं शुकदेव तीर्थ जाकर इस कार्य का शिलान्यास करेंगे। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ, राज्यमंत्री बृजेश कुमार, कैराना सांसद प्रदीप गुर्जर, विधायक राजीव गुम्बर, विधायक रामपुर मनिहारन देवेन्द्र, विधायक गंगोह किरत सिंह और विधायक मुकेश चौधरी ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को सहारनपुर समेत चार मण्डलों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। सबसे पहले सहारनपुर मण्डल की समीक्षा की है।

Related Post

CM Yogi

ज्ञानदायिनी, भक्ति से जोड़ने वाली और मुक्ति का मार्ग दिखाने वाली कथा है श्रीमद्भागवत : सीएम योगी

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हर परिस्थिति में सनातन धर्म के प्रति समर्पण का…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार के अवसरों में कर रही है बड़ी वृद्धि: सीएम योगी

Posted by - October 13, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लोकभवन के सभागार में नव चयनित प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित…
CM Yogi flagged off women empowerment rally

मिशन शक्ति कार्यक्रम बना मिसाल, अनेक राज्यों में भी मिली मान्यता: सीएम योगी

Posted by - March 22, 2023 0
लखनऊ/बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बलरामपुर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के अंतर्गत…
जयललिता

तमिलनाडु के पूर्व सीएम जयललिता की मौत की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता जे जयललिता की मौत के मामले में जस्टिस…