मनमोहन ने अर्थव्यवस्था चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा, वित्त मंत्री ने दिया जवाब

895 0

नई दिल्ली। जीडीपी में गिरावट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि आज अर्थव्यवस्था की हालत काफी चिंताजनक है। भारत इस रास्ते पर लगातार चलने का जोखिम नहीं उठा सकता। भारत के अंदर तेज गति से चलने की क्षमता है।

ये भी पढ़ें :आईएसआई से जासूसी के लिए पैसा लेती है भाजपा और बजरंग दल – दिग्विजय 

आपको बता दें मनमोहन के इस बयान पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्होंने जो कहा, उस पर मेरा कोई विचार नहीं है। उन्होंने जो कहा है मैंने भी उसे सुना है।आगे कहा  ‘क्या डॉ. मनमोहन सिंह कह रहे हैं कि ‘राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने के बजाय उन्हें चुप्पी साधे लोगों से सलाह लेनी चाहिए? क्या उन्होंने ऐसा कहा है? ठीक है, धन्यवाद, मैं इस पर उनकी बात सुनूंगी। यही मेरा जवाब है।’

ये भी पढ़ें :-जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जानकारी के मुताबिक मनमोहन सिंह ने रविवार को सरकार से अनुरोध किया कि वह ‘बदले की राजनीति’ को छोड़े और अर्थव्यवस्था को मानव-रचित संकट से बाहर निकलने के लिए सही सोच-समझ वाले लोगों से संपर्क करे। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी में जल्दबाजी को मानव रचित संकट बताया है।

Related Post

कोरोना से जीतनी है जंग

कोरोना से बचने के लिए क्या आप भी बार-बार उबालकर पीते हैं पानी? तो जानें इसका नुकसान

Posted by - May 10, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचे रहने के लिए डॉक्टर लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह…
Ashutosh Tandon

जल भराव की समस्या से निपटने के लिए आशुतोष टंडन ने नगर आयुक्तों को दिए सख्त निर्देश

Posted by - September 16, 2021 0
आशुतोष टंडन (Ashutosh Tandon)  नगर विकास मंत्री ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अतिवृष्टि से निपटने एवं नगरीय क्षेत्रों…