Sultanpur

सुल्तानपुर में बड़ा हादसा, ट्रेलर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर

502 0

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गए है। यहां के कोतवाली देहात इलाके में अनियंत्रित ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमे एक महिला समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमे से दो लोगों की हालत नाजुक होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है।

देहात थाना क्षेत्र के नेकराही निवासी राम सुरेश (50), फूलकली (55) पत्नी राम नेवाज, रघुवीर ( 55), राजेंद्र (45), निर्मला (53) पत्नी रघुवीर, अमरावती (45) पत्नी राजेंद्र आज ई-रिक्शा पर बैठकर गोसाईगंज थाने के हयातनगर गांव में एक रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होने जा रहे थे। ई-रिक्शा हरीश (35) चला रहा था। ई-रिक्शा पर ही अनुराधा (52) पत्नी सुमित निवासी विनोबापुरी भी बैठी थी। ई-रिक्शा ओदरा गांव के पास पहुंचा था, तभी तेज रफ़्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। 8 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सुमेर, फूलकली, रघुवीर, राजेंद्र और निर्मला को मृत घोषित कर दिया।

सीएम भूपेश बघेल ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा

इस घटना की खबर लगते ही सीएम योगी ने सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

पर्यावरण के साथ सेहत की रक्षा करेंगे हर्बल मार्ग

 

Related Post

CM Yogi

यूपी को मिले निवेश प्रस्ताव अर्थव्यवस्था को नंबर एक बनाने के प्रयासों का परिणाम : मुख्यमंत्री

Posted by - December 3, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से अब तक यूपी…
AK Sharma

एके शर्मा ने देईया माता मंदिर और वनदेवी धाम में किया करोड़ों रुपए की परियोजना का शिलान्यास

Posted by - March 10, 2024 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रविवार को मऊ पहुंचकर वहां कहिनौर स्थित वनदेवी…
cm yogi

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में पीएम गति शक्ति योजना…
CM Yogi inaugurated the FM channel of Akashvani 'Kumbhwani'

जो लोग महाकुम्भ तक नहीं पहुंच पाते उन तक पहुंचेगा कुम्भवाणीः सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सर्किट हाउस में महाकुम्भ के…