महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 27 मई से पहले होंगे,चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

897 0

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव 27 मई से पहले कराने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव कराने की गुजारिश की थी। बता दें कि बीते गुरुवार शाम राजभवन की ओर से यह जानकारी दी थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस समय विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस समय विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं। वह बिना चुनाव लड़े ही राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के मुताबिक, यदि सदन से बाहर का कोई व्यक्ति मंत्री या मुख्यमंत्री बनता है तो शपथ ग्रहण से छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य है।

जीतेन्द्र बोले- ऋषि कपूर लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे

कोरोना महामारी की वजह से अभी विधानसभा के लिए उपचुनाव या विधान परिषद के लिए चुनाव संभव नहीं पाए हैं। राज्य कैबिनेट की ओर से दो बार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। ऐसे में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बने रह पाने के लिए उनका विधान परिषद में राज्यपाल की ओर से मनोनयन बेहद जरूरी है।

Related Post

GIDA

सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का इंजन बना ‘गीडा’

Posted by - November 26, 2025 0
लखनऊ । साढ़े तीन दशक पहले स्थापित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) बीते आठ सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
budget

शहरी गरीबों को सरकार ने दी बड़ी राहत, मात्र पांच सौ देना होगा स्टांप शुल्क

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को बड़ी राहत दी है। शहरों में निजी…