Bhishma Cube

Maha Kumbh 2025: आपात स्थितियों से निपटने को भीष्म क्यूब की तैनाती

205 0

प्रयागराज। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में आपात स्थितियों से निपटने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने व्यापक तैयारी की है। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पहली बार भीष्म क्यूब (Bhishma Cube) की तैनाती की जा रही है, जो अत्याधुनिक तकनीक से युक्त क्रांतिकारी मोबाइल अस्पताल है। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी भीष्म क्यूब की तैनाती की गई थी।

संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, प्रयागराज डॉ. वी.के. मिश्रा ने बताया कि एक भीष्म (बैटलफील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज) क्यूब 200 लोगों का एक साथ उपचार कर सकता है। भीष्म क्यूब (Bhishma Cube) में सर्जिकल सुविधाएं, डायग्नोस्टिक टूल्स और रोगी के देखभाल से संबंधित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ये बेहद मजबूत, वॉटरप्रूफ और हल्के हैं। इससे तुरंत इलाज की सुविधा शुरू की जा सकती है। यह चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी समन्वय, वास्तविक समय में निगरानी और कुशल प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डाटा एनालिटिक्स को एकीकृत करता है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि भीष्म क्यूब (Bhishma Cube) की पूरी यूनिट को आसानी से हाथ, साइकिल या ड्रोन द्वारा भी ले जाया जा सकता है। इस चलते-फिरते अस्पताल की खासियत यह है कि इसे आपातकालीन परिस्थितियों में विमान से एयरड्रॉप किया जा सकता है। भीष्म क्यूब 12 मिनट के भीतर तैनात होने की क्षमता रखता है।

महाकुंभ को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाने के लिए तेजी से काम कर रही योगी सरकार

डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन पोर्टेबल हॉस्पिटल क्यूब्स का विकास और परीक्षण भारतीय वायुसेना, भारतीय स्वास्थ्य सेवा संस्थानों और डिफेंस टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स ने मिल कर किया है।

गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भीष्म क्यूब (Bhishma Cube) की यूनिट्स भेंट स्वरूप दी थीं।

Related Post

CM Yogi

गाय के गोबर से तैयार पेंट का सरकारी भवनों में भी हो उपयोग: मुख्यमंत्री

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि पशुपालन और दुग्ध विकास प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत…
Keshav Maurya

श्रीराम मंदिर अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ: आज विधानपरिषद में प्रश्नों का उत्तर देते हुए उप मुख्यमंत्री व नेता सदन विधान परिषद केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya)…
CM Yogi

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री

Posted by - February 4, 2025 0
महाकुम्भ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर बरसे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री…
AK Sharma

रोपा गया प्रत्येक पौधा सुरक्षित व संरक्षित रहे, इसकी भी सभी जिम्मेदारी निभाये: एके शर्मा

Posted by - July 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 36.50 करोड़ पौधरोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया…