Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने तमिलनाडु की जनता को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण

203 0

चेन्नई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए तत्पर है। महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार देश भर में रोडशो का आयोजन कर लोगों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। इसी कड़ी में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक भव्य रोड शो का नेतृत्व किया। मंत्रियों ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और जनता को महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान पत्रकार वर्ता को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने बताया कि महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है। महाकुंभ को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान, तीन लाख पौधारोपण और पर्यटकों की सुविधा के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में 100 बेड का अस्पताल, छोटे अस्पताल स्थापित कर इसमें 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

मंत्रियों ने बताया कि महाकुंभ के दौरान 44 स्थायी घाटों पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था और मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर 15.25 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट का निर्माण किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए एट्रिब्यूट आधारित कैमरे, आरएफआईडी रिस्टबैंड और जीपीएस ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

मंत्रियों ने महाकुंभ (Maha Kumbh) को भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए इसे भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह आयोजन वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सनातन भारतीयों के महापर्व महाकुंभ-2025 के लिए भारत के सभी राज्यों और पूरे विश्व को निमंत्रण भेज रही है। इसी संदर्भ में हम आपसे विनम्र अनुरोध लेकर आए हैं कि इस पवित्र तीर्थ यात्रा में अवश्य भाग लें।

Related Post

Rowing

योगी सरकार रामगढ़ताल को बनाएगी रोइंग के नेशनल कैम्प का ठिकाना

Posted by - June 17, 2023 0
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) के अंतर्गत रोइंग (Rowing) प्रतियोगिता की शानदार सफलता के बाद रामगढ़ताल…
पीएम मोदी

महाराष्ट्र में बोले पीएम – मोदी का नाम लेकर समाज को गाली दे रही है कांग्रेस

Posted by - April 17, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में रैली करने महाराष्ट्र पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। कहा कि…