COVID-19

लखनऊ विश्वविद्यालय का “LUCHEM” नाम का हैण्ड सैनिटाइज़र COVID-19 को देगा मात

1112 0

लखनऊ । COVID-19, नावेल कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारी में लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने एक अभिनव और अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। प्रो. नवीन खरे के नेतृत्व में रसायन विज्ञान विभाग पांच सदस्यों के एक टीम ने “LUCHEM” नामक एक हैण्ड सैनिटाइज़र की खोज की है।

रसायन विज्ञान विभाग पांच सदस्यों के एक टीम ने “LUCHEM” नामक एक हैण्ड सैनिटाइज़र की खोज

टीम में प्रो. अनिल मिश्र, डॉ. देश दीपक, डॉ. जॉय सरकार और डॉ. रवि शंकर गुप्ता भी शामिल है। प्रो. खरे ने बताया कि विश्व के मौजूदा स्वास्थ्य संकट को देखते हुए हमने वहीं किया जो वैज्ञानिक सबसे बेहतर आविष्कार करते हैं। LUCHEM में तीन अलग अलग अल्कोहल, गुलाब जल, आसुत जल और रंगीन एजेंट हैं ताकि “LUCHEM” और दूसरे तरल चीज़ों में फर्क किया जा सके।

ईशा गुप्ता का बाथटब VIDEO VIRAL, फैंस बोले – ‘हाय गर्मी…’

डॉ रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि यह सैनिटाइज़र 100 फीसदी विश्वसनीय

डॉ रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि यह सैनिटाइज़र 100 फीसदी विश्वसनीय है, और इसके कार्यक्षमता व शुद्धता की पूरी गारंटी है। डॉ. देश दीपक ने बताया कि “LUCHEM” आपकी त्वचा को भी कोई नुक्सान नहीं पहुचाता। बुधवार 18 मार्च को “LUCHEM” लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा गया। प्रो. अनिल मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को क्रय के लिए “LUCHEM” उपलब्ध होगा। डॉ. जॉय सरकार ने बताया कि विभाग “LUCHEM” को किफायती बनाने की तरफ भी प्रयास कर रहा है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का किया फ्लैग ऑफ

Posted by - September 16, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से पिटकुल द्वारा सी.एस. आर. मद के अन्तर्गत प्रदान की…
indore

इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ, मिलेगा व्यवसायिक लाभ

Posted by - March 13, 2022 0
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
CM Dhami participated in the International Gita Festival

गीता के 18 अध्याय हमें किसी न किसी योग की शिक्षा अवश्य देते हैं: मुख्यमंत्री

Posted by - November 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर…