LPG

लॉकडाउन में अप्रैल माह में रसोई गैस की मांग 20 प्रतिशत बढ़ी

1182 0

नई दिल्ली । लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने के पहले 20 दिन में रसोई गैस की मांग में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने बताया कि रसोई गैस की उसकी बिक्री एक अप्रैल से 20 अप्रैल के दौरान 6.97 लाख टन पर पहुंच गई।

कंपनी ने बढ़ी हुई मांग की पूर्ति के लिए तीन महीने के लिए रसोई गैस का अपना आयात 50 प्रतिशत बढ़ा दिया

यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.6 फीसदी अधिक है। इस दौरान उज्ज्वला योजना के 1.1 करोड़ लाभार्थियों को रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गयी है। उसने बताया कि कंपनी ने बढ़ी हुई मांग की पूर्ति के लिए तीन महीने के लिए रसोई गैस का अपना आयात 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है। साथ ही एलपीजी बोटलिंग संयंत्रों में दिन-रात काम चल रहा है। यहां तक कि रविवार और अन्य अवकाशों के दिन भी कर्मचारी काम कर रहे हैं।

लॉकडाउन खुलने के बाद अचानक अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे पेट्रोल, डीजल, पेट्रोरसायन, विमान ईंधन आदि की मांग भी बढ़ने की संभावना

इंडियन ऑयल ने कहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद अचानक अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे पेट्रोल, डीजल, पेट्रोरसायन, विमान ईंधन आदि की मांग भी बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए उसने इन उत्पादों का पर्याप्त भंडारण पहले से ही कर लिया है। रिफाइनरियों और पाइपलाइन का उसका नेटवर्क उत्पादन बढ़ाने तथा इन उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी उत्पादन कम किया गया है।

Related Post

CM Yogi

यूपी में जब से भाजपा सरकार आई, अयोध्या में दीपोत्सव पर लाखों दीप जलते हैं: सीएम योगी

Posted by - November 21, 2023 0
डूंगरपुर/चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा। यूपी के साथ ही राजस्थान के दिल में भी योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) उतर गए। मंगलवार को चुनावी समर में…
RLSP- JDU Merge

RLSP-JDU के विलय की उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा, कहा- एक विचारधारा के लोगों का साथ रहना है जरूरी

Posted by - March 14, 2021 0
पटना। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी के जेडीयू में विलय की घोषणा कर दी…
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar

धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम बना जनसेवा का प्रभावी मॉडल

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (Jan ki Sarkar Jan…