लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण में मतदान के लिए उमड़ा बॉलीवुड

946 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण 11 अप्रैल यानी आज है। सुबह से ही पोलिंथ बूथ के बाहर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी है। इस बीच चुनाव को लेकर सेलिब्रिटी में भी उत्साह दोगुना है। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जहां पर वो अपनी वोट वाली उंगली दिखाते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें :-आपका वोट कीमती है, यह चुनाव आपके परिवार के अगले पांच साल निर्धारित करता है -अनुपम खेर 

आपको बता दें जूनियर एनटीआर,अल्लू अर्जुन, मेगास्टार चिरंजीवी, एक्टर और नेता पवन कल्याण और अमला अक्किनेनी की वोट डालने के बाद की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है जिसमे तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी मां शालिनी नंदमुरी के साथ पोलिंग बूथ के बाहर आम आदमी के तरह लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे।

ये भी पढ़ें :-स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का पोस्टर आया सामने , जानें किस दिन होगा ट्रेलर रिलीज 

जानकारी के मुताबिक तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन ने भी वोट डाला और उसके बाद इंस्टाग्राम पर लिखा- आज वह पहला दिन है जो यह तय करेगा कि आने वाले 1825 दिन कैसे रहेंगे। वोट जरूर डाले। इस पोस्ट के अलावा अल्लू अर्जुन की पोलिंग बूथ की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से ही शुरु हो गई थी।

https://www.instagram.com/p/BwGV_EOnSfV/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Post

झारखंड विधानसभा चुनाव

कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई, न खुद कुछ किया न करने दिया – पीएम

Posted by - October 19, 2019 0
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सिरसा के ऐलनाबाद हल्के के गांव मलेकां…

जेटली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अनिल कपूर सहित इन सितारों ने किए ट्वीट

Posted by - August 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। वित्त मंत्री रह चुके 66 वर्षीय अरुण जेटली का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में दोपहर…
बांग्लादेश

प्याज़ ने आंसू रोने को तरसा बांग्लादेश, शेख हसीना ने हटाया मैन्यू से

Posted by - November 18, 2019 0
वर्ल्ड न्यूज़। सब्जियों में दिन-प्रतिदिन महंगाई की मार बढ़ती ही जा रही हैं। सब्जियों की बढ़ती कीमत ने अब सिर्फ…