लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 50.6 फीसद मतदान, बंगाल में बंपर वोटिंग

987 0

नई दिल्ली। देश के 9 राज्यों में 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है।  देशभर में शाम 5 बजे तक 50.6% फीसदी वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में कुल 76.44 फीसदी वोटिंग हुई है और राज्य में बहरामपुर में 76.16 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीँ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक 71.174 फीसदी मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें :-एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या बना सकता है चौकीदार -सिद्धू 

आपको बता दें इसके आलावा राज्य में बहरामपुर में 76.16 फीसदी वोटिंग हुई है. कृष्णानगर में 76.55 फीसदी, रानाघाट में 78.33 फीसदी, बर्धमान पूर्बा में 76.92 फीसदी, बर्धमान दुर्गापुर में 75.31 फीसदी, आसनसोल में 73.64 फीसदी, बोलपुर में 77.95 फीसदी, बीरभूम में 76.69 फीसदी और कृष्णागंज में 79.59 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :-सस्पेंस के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार, अब पीएम के सामने बर्खास्त जवान 

जानकारी के मुताबिक बिहार में शाम 5 बजे तक 44.33 फीसदी वोटिंग हुई है और जम्मू-कश्मीर में 9.37 फीसदी वोटिंग हुई है. झारखंड में 57.13 फीसदी, मध्य प्रदेश में 57.77 फीसदी, महाराष्ट्र में 42.52 फीसदी, ओडिशा में 52.61 फीसदी, राजस्थान में 54.75 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 45.08 फीसदी हुई है।महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ।

Related Post

लोगों को जो कहना है वो कह सकते हैं। मुझे पता है मैं कौन हूं और मैं क्या कहता हूं -रणबीर कपूर

Posted by - May 12, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। कंगना रनौत लगातार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर निशाना साधती दिखाई दे रही हैं। इस पर रणबीर…
cm yogi

‘यूपी दिवस’ केवल उत्सव नहीं, प्रदेश की पहचान और सामर्थ्य का वैश्विक मंच बनेगा : मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की स्थापना की स्मृति में आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश दिवस-2026 इस वर्ष और अधिक व्यापक,…
UP Economy

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

Posted by - February 14, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था (Economy) के पीछे महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।…
yogi

‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी

Posted by - December 19, 2023 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर’ को मेट्रो, हाई स्पीड रैपिड रेल…