मायावती

Loksabha Election 2019 : मायावती ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

914 0

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के निर्वाचन आयोग ने यूपी के सीएम योगी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के चुनाव प्रचार करने पर 72 और 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आयोग बीजेपी  के लिए आंख-कान बंद कर रखे है और पीएम मोदी और अमित शाह को पूरी छूट दे रखी है लेकिन, दलित नेता पर प्रतिबंध लगा दिया।

ये भी पढ़ें :-चुनाव आयोग की रोक के बाद ‘बजरंगबली’ की शरण में पहुचे योगी, किया हनुमान चालीसा का पाठ 

आपको बता दें आयोग के फैसले से नाराज मायावती ने पत्रकारों के सामने खुद पर लगे आरोपों की सफाई देते हुए कहा कि मुझे दिए गए नोटिस में भड़काऊ भाषण का जिक्र नहीं था। मैंने जाति-धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगा और न किसी की धार्मिक भावना को नहीं भड़काया है। आगे कहा मेरा पक्ष सुने बिना प्रतिबंध लगा दिया और अधिकारों से क्रूरतापूर्वक वंचित कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-मुझे उम्मीद है पार्टी अध्यक्ष आजम के बयान का संज्ञान लेंगे -अपर्णा यादव 

जानकारी के मुताबिक मायावती ने आगे कहा, ‘मंगलवार यानी आज गठबंधन की संयुक्त रैली है, जिसमें चुनाव आयोग की दलित विरोधी मानसिकता की वजह से मैं हिस्सा नहीं ले पाउंगी। लेकिन मैं लोगों से अपील करती हूं कि इस रैली को कामयाब बनाना है।मेरे कल रैली में ना होने से लोग निराश ना हो। चुनाव होने के बाद सरकार बनने के बाद मैं सबसे पहले आगरा और फतेहपुर के लोगों से ही मिलने आऊंगी।’

Related Post

Neha Sharma planted a sapling

प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में बदलाव के लिए पौधे जरूर लगाएं : निदेशक नेहा शर्मा

Posted by - June 5, 2023 0
लखनऊ।  विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर निदेशक नगरीय निकाय ने निदेशालय परिसर में आम और कटहल…
राजनाथ सिंह

राजनाथ बोले- बच्चों का दोष नहीं, उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा देने वाले हैं दोषी

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, लेकिन कभी-कभी वह…
CM Yogi

पूर्वांचल और बुंदेलखंड के नियोजित विकास पर करें फोकस, यहां अपार संभावनाएं: सीएम योगी

Posted by - July 28, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और प्रदेश में सेक्टरवार…