लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर भाजपा ने जीता ब्लॉक प्रमुख का चुनाव – अखिलेश यादव

646 0

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गया, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर हिंसा हुई, पुलिस अधिकारी को भी नेताओं ने पीट दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करकेे भाजपा पर निशाना साधा और गुंडा बता दिया।अखिलेश नेे कहा- भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव गुंडागर्दी और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर जीती है।

उन्होंने कहा- अगर प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाता तो चुनाव के परिणाम कुछ और होते, यहां तो नंगा नाच एवं गुंडागर्दी को समर्थन दिया गया।पीएम द्वारा योगी आदित्यनाथ को चुनाव में जीत की बधाई देने पर सपा प्रमुख ने कहा- ये शर्मनाक है, चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ी ये पीएम मोदी को भी पता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से पंचायत चुनाव देखे हैं, ये एहसास हुआ है कि बीजेपी से बड़ी गुंडागर्दी कोई नहीं कर सकता है. अगर पुलिस पिट रही हो, पत्रकार पिट रहे हो, पुलिस खुद को बचा नहीं पा रही हो, तो फिर कहने को बचता ही क्या है. किसानों के मुद्दे पर भी सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार बताए की आज किसान की आय क्या है. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी जंगल राज है। जनता जल्द ही इनको उखाड़ फेंकेगी।

यूपी में नई जनसंख्या नीति का विमोचन करेंगे सीएम योगी, दो से अधिक बच्चों वालों की कटेंगी सुविधाएं

अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर में जो बहनों के साथ हुआ उसकी रिकॉर्डिंग है, दोनों बहनें मुझसे आकर मिली. इटावा के एसपी सिटी खुद कह रहे हैं कि भाजपा के ज़िला अध्यक्ष, विधायक, कार्यकर्ता इस तरह का पथराव और इस तरह की क़ानून व्यवस्था ख़राब कर रहे हैं।

Related Post

चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले से किए गए बेदखल

Posted by - August 10, 2021 0
अपने पिता रामविलास पासवान की लोजपा में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली…
AK Sharma

उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: एके शर्मा

Posted by - July 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को…
rahul_gandhi

पूर्व MP जॉयस जॉर्ज की अभद्र टिप्पणी, कहा- राहुल गांधी अविवाहित, इसलिए जाते हैं गर्ल्स कॉलेज

Posted by - March 30, 2021 0
 तिरुवनंतपुरम। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनके बीच नेताओं की बयानबाजी लगातार विवाद का मसला…