लॉकडाउन

लॉकडाउन : शारीरिक शिक्षा के ज्ञान का माध्यम बना पेफी, समापन शिविर 31 मई को

1031 0

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से जब सारा देश लॉकडाउन हुआ। तो शारीरिक शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) ने ऐसे समय में लोगों को घर में बैठे-बैठे ही शारीरिक शिक्षा और खेलों की जानकारी देने की मुहिम चलायी। इस वेबिनार की शुरुआत 14 अप्रैल को हुई थी और इसका समापन रविवार 31 मई को होगा।

पेफी  ने ऐसे समय में  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई

कोरोना के समय समस्त देशवासी अपने घरों में बंद हुए तो एकाएक लोगों की सभी गतिविधियां ठहर सी गयी थीं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, मॉल, फिटनेस सेंटर, बाजार आदि बंद हो गए थे। ऐसे समय में पेफी ने लोगों को घर में बैठे-बैठे ही शारीरिक शिक्षा और खेलों की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई।

भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1,73,763 व 4971 लोगों की हुई मौत

पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ पीयूष जैन ने बताया कि शारीरिक शिक्षा और खेलकूद विषय पर वेबिनार आयोजित करने का मकसद लॉकडाउन के दौरान जब सभी शिक्षण गतिविधियां बंद चल रही थी। तो ऐसे समय में शारीरिक शिक्षा के छात्र, खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षकों और देशभर के शारीरिक शिक्षकों को एक मंच पर इकट्ठा करना था । जिसके जरिए शारीरिक शिक्षा के छात्र, खेल प्रशिक्षक देश भर के विद्वान शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसरों से एक मंच पर ज्ञान साझा कर सकें।

पेफी ने इस वेबिनार की शुरुआत 14 अप्रैल से शुरू की और इसका समापन 31 मई को हो रहा है

डॉ पीयूष जैन ने बताया कि पेफी ने इस वेबिनार की शुरुआत 14 अप्रैल से शुरू की और इसका समापन 31 मई को हो रहा है। इस दौरान पेफी से जुड़े देश विदेश के हजारों छात्र और शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसरों की मेहनत रंग लाई। पेफी के 48 दिन चले फेसबुक लाइव कार्यक्रम में 57 सेशन आयोजित हुए। इस दौरान देशभर से लाखों लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Related Post

Anand Bardhan

पेयजल की कम उपलब्धता वाले स्थानों को प्राथमिकता पर लेते हुए बैराज बनाए जाएं: मुख्य सचिव

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई सहित जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण…
CM Yogi

सीएम योगी ने त्योहारों पर विशेष सर्तकता बरतने के दिये निर्देश

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने होली, नवरात्र और शब-ए-बारात समेत अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों पर विशेष…
CM Dhami

चारधाम शीतकालीन यात्रा : जीएमवीएन के होटलों में 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय

Posted by - December 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान चारधाम यात्रा की…
Ranchi

रांची में विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने से दो की मौत, लगाया कर्फ्यू

Posted by - June 11, 2022 0
रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad)…