लालू परिवार मे दोनों बेटों मे तनातनी जारी, पार्टी ऑफिस मे तेजस्वी की फोटो पोस्टर मे

662 0

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में दो भाइयों के बीच एक बार फिर से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दोनों भाइयों के बीच दो दिनों से पोस्टर वॉर चल रहा है। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले यानी रविवार को पार्टी दफ्तर में लगे पोस्टर में तेजप्रताप की फोटो दिख रही थी लेकिन सोमवार को इसे हटाकर तेजस्वी की पोस्टर लगा दी गई। अब इस नए पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी की फोटो तो है लेकिन तेजप्रताप यादव गायब हैं।

बता दें कि बीते दो दिनों के भीतर पटना में स्थित पार्टी कार्यालय में जिस तरह की गतिविधि देखी गई उससे साफ नजर आ रहा है कि दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक महत्वाकांक्षा की लड़ाई आगे बढ़ चली है। बीते दिन राजद दफ्तर में छात्र यूनिट से   एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें तेज प्रताप यादव मुख्य अतिथि थे. इस दौरान पार्टी दफ्तर पर सिर्फ तेजप्रताप यादव के बड़े-बड़े पोस्टर दिखाई दिए और तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब थी। लेकिन आज तेजप्रताप की तस्वीर गायब है और तेजस्वी की फोटो लगा दी गई है।

भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत

बत दें कि बीते 11 जून को पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर लगाए गए पोस्टरों से तेज प्रताप यादव की तस्वीर गायब थी। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं यह पोस्टर की आड़ में राजनीतिक बदला तो नहीं? जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप पोस्टर में जगह न मिलने से खासे नाराज थे और यह नाराजगी मंच पर भी दिखी।

Related Post

Shravan Kumar

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, बॉडीगार्ड जख्मी

Posted by - August 27, 2025 0
हिलसा: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम…
CM Yogi

‘डेंगू पर नियंत्रण में न हो कोई लापरवाही’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Posted by - September 9, 2023 0
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में अधिकारियों संग बैठक की। इस…
UPSIDA

चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के…