लखीमपुर में सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के फाड़े कपड़े, भाजपा की दबंगई!

730 0

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर आ रहे हैं। लखीमपुर जिले के पसगवां ब्लॉक में सपा प्रत्याशी रितु सिंह की महिला प्रस्तावक अनीता यादव को खींचकर उनके कपड़े फाड़ दिए, ये घटना कैमरे में कैद हो गई। सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने बताया कि जब वह नामांकन के लिए जा रही थी तभी मोहम्मदी क्षेत्र के भाजपा विदायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ खड़े थे।

लोकेंद्र के समर्थकों ने प्रत्याशी को नामांकन से रोकने के लिए प्रस्तावक को ही रोकने की कोशिश की लेकिन तमाम लोगों की उपस्थिति से ऐसा नहीं हो सका। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा, सपा प्रत्याशियों के साथ कई जगह पर बदसलूकी की गई।

सेमरा जानीपुर थाना पसगवां की रहने वाली रितु सिंह ने एसपी को तहरीर देते हुए कहा है कि वे बृहस्पतिवार को जब नामांकन कराने जा रही थीं तो भाजपा समर्थकों ने उन्हें और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव को रोकते हुए उन दोनों की साड़ी खींची और दुर्व्यवहार किया। इस दौरान दोनों के कपड़े तक फट गए। रितु सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका बैग भाजपा कार्यकर्ता बृज सिंह निवासी जेबी गंज व यश वर्मा निवासी मकसूदपुर ने छीन लिया, जिसमें 7500 रुपये और जेवर थे। छीना छपटी में उनके कान के झाले आरोपियों ने नोच लिए।

रितु सिंह का कहना है कि किसी तरह वह और प्रस्तावक वहां से बचकर नामांकन कक्ष में दाखिल हुईं और अपना पर्चा जमा किया। आरोप है कि आरओ से नामांकन पत्र छीनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे फाड़ दिया और उन्हें नामांकन नहीं करने दिया गया। बताया कि जब उनका हाल जानने एमएलसी शशांक यादव, डॉ. आरए उस्मानी और डॉ. जुबेर आदि मौके पर पहुंचे तो उन्हें बीच रास्ते में ही रोक कर भाजपा कार्यकर्ता हिंसा पर आमादा हो गए । मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और भाजपा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा तथा मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।

Related Post

Maha Kumbh

हर हर महादेव और जय श्री राम के उदघोष के साथ महाकुम्भ में गूंजी गुरु नानक की अमृत वाणी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर । संगम की पावन रेती पर धर्म , अध्यात्म और भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है। महाकुम्भ (Maha…
Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: विशेष 04 जोन में 107 बीटों के रक्षक करेंगे 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…