Supreme Court

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, जरूरी कदम उठाने के दिये निर्देश

590 0

नई दिल्लली। खीमपुर खीरी कांड पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि वह यूपी सरकार द्वारा अबतक की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। कोर्ट ने इसपर भी नाराजगी जताई कि अबतक मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब कोर्ट मामले की अगली सुनवाई दशहरे की छुट्टियों के बाद 20 अक्टूबर को करेगा।

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने सुनवाई के दौरान मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश की। सरकार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस मामले में FIR दर्ज हो चुकी है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट में यूपी सरकार की तरफ से सीनियर वकील हरीश साल्वे पेश हुए। उन्होंने मृतक किसानों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मौत गोलियां लगने से नहीं हुई है। इसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि मौत गोलियां लगने की वजह से हुई या किसी और वजह से लेकिन मामला हत्या का तो है ना? कोर्ट ने कहा कि आठ लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, इस मामले में सभी आरोपियों के लिए कानून एक समान है। कोर्ट ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले में जरूरी कदम उठाएगी।

कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि इस मामले की जांच एक वैकल्पिक एजेंसी से कराई जाए और इसकी जानकारी कोर्ट को दी जाए। कोर्ट ने कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक एजेंसी इस मामले की जांच शुरू नहीं कर देती तब तक राज्य के डीजीपी की जिम्मेदारी होगी कि घटना से जुड़े सभी सबूतों को सुरक्षित रखा जाए।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ के सामने उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कहा,  मृतक किसान लवप्रीत की मां की स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के लिए लखीमपुर सीएमओ द्वारा मेडिकल टीम उनके घर भेजी गई है और उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

लखीमपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 एसीपी रैंक के अधिकारी, 11 डीवाई एसपी रैंक के अधिकरी, 20 एसएचओ, 2 कंपनी आरएएफ, 2 कंपनी SSB, 2 कंपनी पीएसी, 200 कांस्टेबल की तैनाती की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखीमपुर में धारा 144 लागू की गई है। सभी मृतक किसानों का पोस्टमार्टम CMO के सुपर विजन में करवाया गया है।

 

Related Post

Amarnath

अमरनाथ यात्रा: आतंकवादियों ने चिपचिपे बम इस्तेमाल करने की धमकी दी? जानें डिटेल

Posted by - June 8, 2022 0
नई दिल्ली: पवित्र हिंदू तीर्थ, अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 30 जून, 2022 से शुरू होगी। हालांकि, खुफिया एजेंसियों को सूचना…
CM Yogi

राम मनोहर लोहिया ने समाज में जड़ता पर कठोर प्रहार किए : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने डॉ.राम मनोहर लोहिया की 114 वीें जयन्ती पर अपनी विनम्र…
CM Sai

मुख्यमंत्री साय से अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने की भेंट

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।…
CM Dhami

सीएम धामी ने धोए कांवड़ियों के चरण, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

Posted by - July 30, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को ओम पुल के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों…
cm dhami

डीजीपी के मातृ शोक पर मुख्यमंत्री धामी ने बंधाया ढांढस

Posted by - July 27, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी…