CM Nayab Singh Saini

जल्द ही प्रदेश सरकार 7500 पदों पर युवाओं को नौकरी का परिणाम घोषित करेगी

130 0

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Saini) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहना ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत इसी साल महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी। इस योजना के लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान भी कर लिया है। अहम पहलू यह है कि इस सरकार ने 217 संकल्पों में से 5 माह में 28 संकल्पों को पूरा कर लिया है और 90 संकल्पों पर कार्य चल रहा है। सरकार हर क्षेत्र में तेज गति के साथ विकास कार्य कर रही है और हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) बुधवार को देर सायं गांव बण, बहलोलपुर व गांव जालखेडी में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने गांव बण में सरपंच पशविंद्र कौर द्वारा रखी 7 मांगों, गांव बहलोलपुर में सरपंच नेहा सैनी द्वारा रखी 6 मांगों, जालखेडी में सरपंच द्वारा रखी 8 मांगों को विभागों के माध्यम से पूरा करने के साथ-साथ गांव बण, बहलोलपुर, गांव जालखेडी में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि पिहोवा से यमुनानगर तक फोर लेनिंग कीपरियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा और गांव बहलोलपुर में 65 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Saini) ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार 7500 पदों पर युवाओं को नौकरी का परिणाम घोषित करेगी और इसके अलावा सभी विभागों में खाली पदों का विज्ञापन जारी करके युवाओं को नौकरी देने की भी योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Saini) ने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में इंडस्ट्रीयल मॉडल टाऊनशिप (आई. एम.टी.) बनाने के कार्य को गति से किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद प्रदेश के 36 हजार परिवारों को आवास योजना के तहत 151 करोड़ रुपए डी. बी.टी. के माध्यम से उनके खातों में भेजा है।

Related Post

Dharmendra_Pradhan

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा-राहुल गांधी की है छोटी मानसिकता

Posted by - February 25, 2021 0
मथुरा।  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में दिव्यांग…
CM Nayab Singh

सीएम सैनी ने टीजीटी-पंजाबी के 104 व ग्रुप-डी के 3878 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Posted by - August 13, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से…