Keshav Maurya

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का मान: उपमुख्यमंत्री

45 0

लखनऊ/जर्मनी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि जर्मनी प्रवास के दौरान वैश्विक निवेशकों के साथ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों Telefónica O2, Fujikura Ltd. तथा HENSOLDT के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला आयोजित की।

बैठक में निवेशकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और आर्थिक सुधारों पर चर्चा के दौरान कहा की हमें श्री मोदी की आर्थि‍क और व्यारपारिक नीतियों पर भरोसा हैा भारत आज निवेश के लिए अच्छाआ स्था न हैा

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि वैश्विक आयोजनों और आर्थिक मंचों पर जिस तरह से विदेशी निवेशकों ने प्रधानमंत्री जी की सराहना की है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी Fujikura Ltd. के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी, स्वायत्त प्लेटफॉर्म तथा स्मार्ट अवसंरचना से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में उत्तर प्रदेश में प्रोटोटाइपिंग एवं उन्नत विनिर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं, ऑटोमोटिव एवं ई-व्हीकल सेक्टर हेतु स्मार्ट सेंसर एवं इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के निर्माण, स्मार्ट सिटी एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सहभागिता तथा अनुसंधान एवं नवाचार आधारित सहयोग मॉडल पर गंभीर चर्चा हुई। कंपनी ने प्रदेश में अपनी प्रोटोटाइपिंग तथा मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों की स्थापना को लेकर गहरी रुचि व्यक्त की, जो उत्तर प्रदेश को उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण एवं नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने जर्मनी की अग्रणी ड्रोन निर्माण कंपनी Quantum-Systems GmbH के साथ बैठक कर तकनीक हस्तांतरण, संभावित निवेश मॉडल तथा उत्तर प्रदेश में उन्नत ड्रोन विनिर्माण एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के अवसरों पर विस्तृत विमर्श किया। बैठक में रक्षा एवं नागरिक उपयोग हेतु अत्याधुनिक UAV प्रणाली के विकास, डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत औद्योगिक सहयोग तथा अनुसंधान एवं कौशल विकास के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाओं पर सकारात्मक संवाद हुआ। कंपनी ने अपने एकीकृत मल्टी-डोमेन ड्रोन इकोसिस्टम एवं रक्षा व नागरिक उपयोग के प्रमुख अनुप्रयोगों का प्रस्तुतीकरण किया, जिससे सहयोग की व्यापक संभावनाएं उभरकर सामने आईं।

इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने Telefónica O2 तथा HENSOLDT के साथ भी महत्वपूर्ण बैठकंर कीं। इन बैठकों में दूरसंचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता के दौरान उन्नत संचार नेटवर्क, सुरक्षित कनेक्टिविटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सेंसर एवं एवियोनिक्स सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर प्लेटफ़ॉर्म तथा परीक्षण एवं उत्पादन हब की स्थापना की संभावनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर, सुदृढ़ औद्योगिक आधारभूत संरचना एवं निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए प्रदेश में दीर्घकालिक साझेदारी की संभावनाओं पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य vने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा पारदर्शी औद्योगिक नीतियां निवेशकों के लिए आदर्श वातावरण प्रदान कर रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार सिंगल विंडो क्लीयरेंस, त्वरित अनुमोदन एवं हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जर्मनी में हुई ये उच्चस्तरीय बैठकें उत्तर प्रदेश को वैश्विक टेक्नोलॉजी, रक्षा विनिर्माण, दूरसंचार एवं स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में एक ठोस एवं दूरगामी कदम सिद्ध होंगी।

Related Post

AK Sharma

शिकायतकर्ताओं ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एके ऊर्जा मंत्री का धन्यवाद किया

Posted by - November 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने सम्भव पोर्टल के तहत राज्य स्तरीय जनसुनवाई…
AK Sharma

प्रदेश की ऊर्जा संस्थाओं की वित्तीय क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ: एके शर्मा

Posted by - November 12, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों…