Keshav Maurya

उपमुख्यमंत्री ने गृह विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये खास निर्देश

4 0

लखनऊ | विधानसभा के कक्ष संख्या–77 में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आगामी विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर संजय प्रसाद अपर मुख्य सचिव गृह, राज कुमार एडीजी मानवाधिकार, मोहित गुप्ता सचित (गृह), विशाख जी जिलाधिकारी लखनऊ, अमरेन्द्र कुमार सेंगर पुलिस आयुक्त, लखनऊ,  राकेश कुमार मालपानी सचिव गृह विभाग के शासन स्तर के उच्च अधिकारिगण उपस्थित रहे।

प्रमुख निर्देश और चर्चा के बिंदु:

सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश: उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने निर्देश दिया कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानभवन परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता को कम से कम असुविधा हो, लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता की गुंजाइश न रहे।

प्रश्नों के त्वरित उत्तर: श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा में सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले गृह विभाग से संबंधित तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के सटीक और तथ्यपरक उत्तर समय सीमा के भीतर तैयार किए जाएं। सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस: उन्होंने (Keshav Maurya) प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को धरातल पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों की जवाबदेही: उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें ताकि सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर सरकार की ओर से पूरी पारदर्शिता और मजबूती के साथ पक्ष रखा जा सके।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी (Keshav Maurya) ने प्रयागराज में आपात परिस्थितियों के दौरान वायुसेना द्वारा सहायता कार्यों में योगदान देने वाले सभी कार्मिकों एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सेवा और समर्पण भाव से कार्य करने वालों का सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने युवाओं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले कोरियन गेम जैसे घटनाजनित एवं भ्रामक ऐप्स पर प्रभावी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऐसे ऐप्स से बच्चों और युवाओं को बचाने हेतु तकनीकी व प्रशासनिक स्तर पर कठोर कदम उठाने को कहा।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने चाइनीज मांझा के क्रय-विक्रय एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह न केवल मानव जीवन बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी अत्यंत घातक है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मौर्य जी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में ऐसे अपराधों की जांच एवं रोकथाम हेतु विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों पर आर्थिक दंड के साथ-साथ कड़ी न्यायिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन में विश्वास कायम हो।

इसके साथ ही बौद्ध स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों की दृष्टि से इन स्थलों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Post

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बलात्कार की घटना का लिया संज्ञान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान शहर में कुछ दिन पूर्व घटी…
CM Yogi

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

Posted by - October 16, 2025 0
सहरसा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने दूसरी…