Solar Street Lights

सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हो रहीं शिवनगरी, पर्यावरण को मिल रहा संरक्षण

391 0

वाराणसी। शहर में लगी 1853 सोलर स्ट्रीट लाइटों (Solar Street Lights) से पावर और मैन पावर की बचत हो रही है। इन सोलर स्ट्रीट लाइटों (Solar Street Lights) से हर महीने 1,15,920 रुपये की बचत हो रही है। देसी-विदेशी पर्यटकों की वाराणसी को लेकर पुरानी छवि बदल रही है। साथ ही सौर ऊर्जा से रोशन हो रही सड़क कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद कर रही है। जिसका सीधा प्रभाव पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा है। सरकार की इस पहल से रुपये और मैन पावर दोनों की बचत हो रही है।

यूपी नेडा के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि सोलर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न मार्गों पर सोलर स्ट्रीट लाइट (Solar Street Lights) लगाई जा चुकी है। सड़कों पर सौर ऊर्जा से 138 .975 किलोवाट की रोशनी हो रही है। हर महीने 16,560 यूनिट बिजली की बचत हो रही है।

सिगरा, पिंडरा, हरहुआ, बड़ागांव, प्रयागराज हाईवे आदि कई सड़के सौर ऊर्जा से रोशन हो रही है। सोलर स्ट्रीट लाइट (Solar Street Lights) स्वचालित है। अंधेरा होते ही जल जाती है। सुबह सूर्य की किरणों के साथ ही स्वत: बंद हो जाता है। इससे मैन पावर की बचत हो रही है। इसमें वायरिंग की झंझट नहीं होती है।

Related Post

पीएम मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को दी बधाई  

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई…
ओवैसी

AIMIM प्रमुख का पलटवार- मुर्गी अंडा न दे और भैंस दूध न दे तो ओवैसी जिम्मेदार

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया…
अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना अलोकतांत्रिक

Posted by - February 8, 2020 0
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और…