Kangana Ranaut

कंगना रनौत राजस्थानी गाना शेयर कर बोलीं- क्षत्रिय कोई जाति नहीं ,ये एक गुण है

1441 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शिवसेना के साथ हुई तकरार के बाद से वह खुद की तुलना रानी लक्ष्मीबाई से करती रही हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनको ट्रोल कर चुके हैं। हाल ही में बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी कहा कि कंगना ने मणिकर्णिका फिल्म की है। शायद उन्होंने उसे ज्यादा गंभीरता से ले लिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव हुईं कोरोना पॉजिटिव

इधर कंगना अपनी तुलना मणिकर्णिका से कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक राजस्थानी गाने का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी फिल्म मणिकर्णिका के कुछ सीन्स नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में राजस्थानी गाना चल रहा है जिसके हिसाब से वीडियो क्लिप को एडिट किया गया है।

कंगना ने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि खूबसूरत गाना, मैं राजस्थान से बहुत परिचित हूं ,क्योंकि मैं वहीं से जुड़ी करती हूं। कंगना ने कहा कि क्षत्रिय कोई जाति नहीं है, ये एक गुण है। क्षत्रियों का गौरवपूर्ण इतिहास और उनका बलिदान मुझे बहुत भावुक और संवेदनाएं दे जाता है। मैं अपनी मातृभूमि को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं और अपनी जिम्मेदारियों का मुझे पूर्णतः एहसास है।

कंगना के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया है, तो कई लोगों ने उनका विरोध भी किया है।

Related Post

अक्षय , सलमान, ऋतिक जैसे सितारों के साथ काम करना चाहती हैं मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2019 तनिष्क शर्मा

Posted by - October 19, 2019 0
मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2019 का ख़िताब हासिल कर चुकी तनिष्क शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। जिसके बाद अब…
Sunny Leone

बोरिंग होम जिम से उदास सनी लियोनी बोलीं- इससे बेहतर कोविड -19 हो जाए

Posted by - July 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने होम जिम में वर्कआउट करने को लेकर बिल्कुल उत्साहित नहीं हैं। उन्होंने इस विचार…
प्रियंका गांधी

मोदी सरकार के विभाजनकारी कानून से देश का संविधान खतरे में : प्रियंका गांधी

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए…

बर्थडे स्पेशल: ऋषि कपूर और नीतू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

Posted by - September 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क…