ऋषि कपूर हमेशा जिंदा रहेंगे

जीतेन्द्र बोले- ऋषि कपूर लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे

1009 0

मुंबई। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता जीतेन्द्र ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुये कहा है कि वह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।ऋषि कपूर के जिगरी दोस्तों में राकेश रोशन, जीतेन्द्र, प्रेम चोपड़ा और सुजीत कुमार शामिल थे जिसके साथ मिलकर वह पार्टी में धमाल मचाया करते थे। एक-दूसरे के सुख-दुख में वह अक्सर साथ नज़र आते थे। जीतेन्द्र ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मैंने एक दोस्त को खो दिया है, जो मेरे लिए एक भाई से बढ़कर था

जीतेन्द्र ने कहा कि इस समय मेरे पास दिल उठ रही भावनाओं के आघात और उसकी गहराई को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं! मैंने एक दोस्त को खो दिया है, जो मेरे लिए एक भाई से बढ़कर था। भले ही हम पिछले कुछ सालों में कम मिले, लेकिन हमारी दोस्ती हमेशा वक्त की कसौटी पर खरी उतरी है।

ऋषि कपूर उनके लिये एक फाइटर और पिता समान थे : आलिया भट्ट

हमारा पल जिसे हमने साथ में बिताया, वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे

जीतेन्द्र ने कहा कि ऋषि कपूर लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। एक कभी न खत्म होने वाला रिश्ता, जिसे हमने एक ही इंडस्ट्री के होने के बाद भी पेशे से हमेशा ऊपर रखा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं इस वक्त व्यक्तिगत रूप से उनके परिवार को सांत्वना नहीं दे पाऊंगा।
फिर भी, हमारा पल जिसे हमने साथ में बिताया, वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

Related Post

राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

Posted by - January 25, 2020 0
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के…
AK Sharma

समस्याओं के उचित निस्तारण के बिना ही समस्याओं को निस्तारित दिखाने पर ऊर्जा मंत्री खफा

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में राजधानी स्थित संगम सभागार में ऊर्जा विभाग…
AK Sharma

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी कार्यसंस्कृति: एके शर्मा

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज मऊ जनपद भ्रमण के दौरान नगर पंचायत मोहम्मदाबाद…