राहुल-वाड्रा पर हमला

जीजा-साले दोनों भ्रष्टाचार में लिप्त – स्मृति ईरानी

1620 0

नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष  पर भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए  कहा पूर्व की मनमोहन सरकार में रक्षा और पेट्रोलियम संबंधित सौदों में संजय भंडारी और सीसी थंपी के तार जुड़े हैं। इन सौदों की जांच में पता लगता है जीजा जी के साथ उनके साले साहब भी पारिवारिक भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-पीएम के ट्विटर पर टैग करने पर अखिलेश ने कसा तंज 

आपको बता दें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का शीर्ष परिवार पूरी तरह से शामिल है। पाहवा के वहां से राहुल गांधी से संबंधित जो दस्तावेज सामने आए हैं उसके अनुसार हरियाणा में जमीन की खरीदी की गई है।

ये भी पढ़ें :-यूपी में गठबंधन से मायावती का इनकार,कांग्रेस ने कहा – हमें उनकी जरूरत नहीं 

जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो गांधी-वाड्रा परिवार के पारिवारिक भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। राहुल गांधी और हथियार कारोबारी संजय भंडारी के बीच रिश्ता साबित हो गया है। संजय भंडारी के रॉबर्ट वाड्रा के साथ करीबी रिश्ते भी जांच के घेरे में हैं। भंडारी ने यूपीए शासन के दौरान भी कई रक्षा सौदों में हिस्सा लिया। सीसी थांपी और एचएल पाहवा के बीच 54 करोड़ की कड़ी का खुलासा भी हुआ है। यूपीए शासन के दौरान सीसी थांपी का नाम न सिर्फ पेट्रोल सौदों बल्कि दिल्ली में हुए 280 करोड़ के जमीन सौदे से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं में भी सामने आया। थांपी और भंडारी के बीच रिश्ता भी सबको पता है।

 

Related Post

Pushkar

राज्यपाल ने धामी सहित 8 मंत्रियो को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Posted by - March 23, 2022 0
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की उपस्थिति में बुधवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून (Dehradun) में आयोजित कार्यक्रम…
विजेंदर सिंह

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी शादी भी करवाएंगे : विजेंदर सिंह

Posted by - May 1, 2019 0
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा कि यह तय है कि राहुल गांधी…
CM Yogi rewarded the wrestling winners

आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में खेलों की अहम भूमिका है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता- 2025 के (ग्रीको रोमन) कुश्ती के…
डोनाल्ड ट्रंप

इन हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकी राष्ट्रपति बने सरताज, दिखा जोश

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर संग दो दिवसीय भारत दौरे…