जया बच्चन

लोकसभा चुनाव 2019: रखवाला ही कर रहा है देश के साथ गड़बड़ – जया बच्चन

1134 0

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार में जुटीं समजावादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक रैली के दौरान बिना नाम लिए कहा ‘रखवाले की जिम्मेदारी बहुत जरूरी है और अहम है।इस देश में इस वक्त जो माहौल है, जो रखवाला है वही देश के साथ गड़बड़ कर रहा है।’

ये भी पढ़ें :-मायावती का बीजेपी पर हमला, कहा – हद से ज्यादा हो चुके हैं अहंकारी पीएम मोदी 

आपको बता दें जया बच्चन ने पूनम सिन्हा के लिए लोगों से वोट की अपील की और कहा कि आप लोगों को जीत का वादा करना होगा वरना पूनम मुंबई में मेरी एंट्री रोक देंगी. वह मेरी अच्छी दोस्त हैं और 40 सालों से मैं उन्हें जानती हूं। और कहा जो उत्साह इस वक्त दिख रहा है ये उत्साह वोटिंग के वक्त भी दिखाई देना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-नोटिस जारी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी से मिले तेज बहादुर, थोड़ी देर में होगा फैसला

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा 37 सीटों पर और बसपा 38 जबकि आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।यूपी में कुल सात चरणों में वोट डाले जा रहे हैं जबकि लखनऊ लोकसभा सीट पर में 6 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने 16 अप्रैल को ही पार्टी ज्वॉइन की है।

Related Post

आयुष्मान की फिल्म ‘बाला’ का जलवा बरक़रार, अब तक की इतने करोड़ की कमाई

Posted by - November 15, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की इस साल रिलीज हुई तीसरी फिल्म ‘बाला’ का जलवा बरक़रार है। ‘बाला’ ने…
मेनका

मेनका ने मुस्लिमों को धमकाया, वोट नहीं दिया तो नौकरी के लिए मत आना

Posted by - April 12, 2019 0
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के विवादित बयान दिया है। उनके…

भाजपा ने भगवा रंग चुराया, लोगों को चुराकर अपनी पार्टी में शामिल किया, कार्टून विवाद के बीच बोले टिकैत

Posted by - July 31, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि किसान दिल्ली की तरह ही लखनऊ के…
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोलीं- प्राथमिक मुद्दों को छोड़ योगी सरकार फूट फैलाने में व्यस्त

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था को…