पीएम मोदी

पाकिस्तान को हराने में हमें 10 दिन भी नहीं लगेंगे : पीएम मोदी

876 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवा को नेशनल कैडेट कॉर्प्स की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को हराने में भारतीय सेना को 10 दिन भी नहीं लगेंगे।

उन्होंने कहा कि आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है। देश के 65 प्रतिशत से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है लेकिन देश की सोच युवा हो। ये हमारा दायित्व होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का युवा देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है। इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा। अब टकराया और निपटा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस स्थिति को मेरे आज का युवा भारत, मेरे भारत का युवा, स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। वह छटपटा रहा है कि स्वतंत्रता के इतने साल हो गए। यह चीजें कब तक ऐसे ही चलती रहेंगी? कब तक हम पुरानी कमजोरियां को पकड़कर बैठे रहेंगे।
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनसीसी देश के युवाओं को ऊर्जा, अनुशासन, भक्ति और इस तरह की भावनाओं के लिए प्रेरित करता है। ये भावनाएं सीधे देश के विकास से जुड़ी हैं। कोई भी देश किसी को नहीं रोक सकता अगर उसके युवाओं में ये सब भावनाएं हैं। 65 प्रतिशत भारतीय 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है, लेकिन देश की सोच युवा हो, ये हमारा दायित्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस देश के युवा में अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति, निष्ठा, लगन हो। उस देश का तेज गति से विकास कोई नहीं रोक सकता। भारत का युवा कोई बदलाव न होता कदेख छटपटा रहा है। वह परिवर्तन चाहता है। जो आजादी के बाद से 70 वर्षों में नहीं हुआ है।

Related Post

CM Yuva

योगी सरकार की योजनाओं से बदली सुल्तानपुर के युवाओं की तकदीर

Posted by - December 20, 2025 0
सुल्तानपुर:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM…
सैफ अली खान

सैफ अली खान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘मैं भी हुआ हूं नेपोटिज्म का शिकार

Posted by - July 2, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में लगातार भाई भतीजावाद और गुटबाजी पर…
cm yogi

बिना चिंता कराइए उपचार, हॉस्पिटल का पैसा देगी सरकार : सीएम योगी

Posted by - November 11, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग…