CM Bhajan Lal

राजस्थान शीघ्र ही इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 लॉन्च करेगा: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

276 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) की उपस्थिति में बुधवार को आयोजित एनर्जी प्री-समिट में राजस्थान सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र के लिए 6.57 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये निवेश सौर, पवन, हरित हाइड्रोजन, पंप स्टोरेज, बैटरी स्टोरेज और हरित अमोनिया जैसी परियोजनाओं में होंगे। इन परियोजनाओं से राज्य में लगभग 70,000 नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं प्रस्तुत करता है और जल्द ही इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 लॉन्च की जाएगी।

इससे पंप स्टोरेज, हरित हाइड्रोजन, जैव ऊर्जा, और बैटरी स्टोरेज जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। राज्य को ऊर्जा-सरप्लस बनाना और देश-विदेश की ऊर्जा मांगों को पूरा करना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने एमओयू के शीघ्र क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता जताई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश आकर्षित किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव-ऊर्जा आलोक ने कहा कि राजस्थान ने निवेश-अनुकूल माहौल बनाया है, जो राज्य और देश दोनों के ऊर्जा परिवर्तन में योगदान देगा। इस अवसर पर आरआरईसी के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, डिस्कॉम्स की अध्यक्ष आरती डोगरा, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

उत्तराखंड: हरीश रावत स्टिंग मामले की सुनवाई स्थगित, जानें कब होगी अगली सुनवाई

Posted by - November 1, 2019 0
नैनीताल। पूर्व सीएम हरीश रावत से जुड़े स्टिंग मामले में हाईकोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को होने वाली सुनवाई स्थगित…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिवंगत कांस्टेबल की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

Posted by - November 2, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने स्वर्गीय प्रदीप कुमार कांस्टेबल की पत्नी दीपमाला को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प…
अमूल

कोरोना संकट का दूध संग्रहण पर कोई असर नहीं, प्रचुर मात्रा में है उपलब्ध : अमूल

Posted by - March 22, 2020 0
आणंद । ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाली सहकारी संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने आज लोगोंं से दूध…
वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,बोले- किसी की लगती है खुराफात

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर पर चुप्पी तोड़ी…