IRCTC से हवाई टिकट बुक करने पर मिलेगा इतने लाख का बीमा

1439 0

नई दिल्ली। एक  फरवरी से अगर आप IRCTC के जरिए एयर टिकट खरीदते हैं तो आपको मुफ्त में 50 लाख रुपए का दुर्घटना या स्थायी विकलांगता का बीमा मुफ्त दिया जाएगा। भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक एमपी मल्ल ने बुधवार यानी कल बताया कि यात्रियों को 50 लाख रुपये तक का यह यात्रा बीमा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-गूगल असिस्टेंट में आ रहा है ये बड़ा अपडेट 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय रूटों के हवाई यात्रियों को मिलेगा, भले ही उनका टिकट किसी भी क्लास का हो। इससे दुर्घटना में मौत या पूर्णरूपेण अपंगता की स्थिति में उनके परिवार और उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।

ये भी पढ़ें :-लांच हुआ स्मार्ट मिरर,अब नहीं पड़ेगी हेयर स्टाइलिस्ट की जरूरत 

आपको बता दें यात्रियों को ट्रेवल बीमा देने के लिए उसने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत यात्रियों को दिए जाने वाली बीमा सुविधा के लिए प्रीमियम का भुगतान आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा।बता देंआईआरसीटीसी की वेबसाइट से रेल टिकट बुक कराने पर भी यात्री को बीमा की सुविधा मिलती है, लेकिन इसके लिए उसे 10 लाख रुपये तक के बीमा पर 49 पैसे अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं।

Related Post

दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया

आमिर खान ने दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया, मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई

Posted by - July 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान के स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका…

पहली बार ये महिलाएं एक साथ मिलकर अंतरिक्ष में करेंगी चहलकदमी

Posted by - October 6, 2019 0
वर्ल्ड डेस्क। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब दो महिला एस्ट्रोनॉट्स एकसाथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर स्पेसवॉक…

 पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ED ने भेजा कारण बताओ का नोटिस

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतह अली खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस जारी किया है विदेशी मुद्रा की…
किम जोंग के बहन की शादी

किम जोंग ने अपनी बहन को दहेज में इतनी कीमती चीज देने का किया ऐलान, रखी शर्त

Posted by - February 10, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग इन दिनों अपनी बहन की शादी को लेकर सुर्खियों में झाए हुए…