लिफ्ट टूटकर गिरने से छह की मौत

इंदौर: लिफ्ट टूटकर गिरने से पाथ इंडिया समूह के पुनीत अग्रवाल सहित छह की मौत

927 0

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर से 25 किलोमीटर दूर महू के पास एक निजी फार्म हाउस में एक लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई​ है। पुलिस उप-विभागीय अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान पुनीत अग्रवाल के रूप में हुई है।

शर्मा ने कहा कि घटना शाम करीब छह बजे हुई। इस हादसे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुनीत अग्रवाल पाथ इंडिया कंपनी के मालिक हैं। अन्य मरने वालों में पुनीत अग्रवाल की बेटी, दामाद, पोता और अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि फार्म हादस में लगी लिफ्ट टूटकर करीब सत्तर फुट नीचे सीमेंटेड जमीन पर आ गिरी। वहीं, कुछ लोगों के अनुसार लिफ्ट के पलट जाने से यह हादसा हुआ है। फार्म हाउस निजी होने से अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के लोगों से भी अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Post

CM Yogi in Jhansi

सपा बसपा के लोग युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़वाकर कराते थे लूटपाट: सीएम याेगी

Posted by - May 2, 2023 0
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान पर निकाय चुनाव की जनसभा को…
CII representatives met CM Yogi

सीएम योगी से मिले CII के प्रतिनिधि, राज्य में व्यापार और निवेश का बन रहा बेहतर माहौल

Posted by - January 3, 2026 0
लखनऊ : बेहतर कानून व्यवस्था और स्थिर प्रशासनिक माहौल के चलते उत्तर प्रदेश अब देशभर के उद्योग जगत की पहली…