विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 480 अरब डॉलर के पार

969 0

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.42 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ विदेशी मुद्रा भंडार 481.54 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

लगातार 23वां सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा,यह पहली बार 480 अरब डॉलर के पार पहुंचा

यह लगातार 23वां सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। यह पहली बार 480 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। इससे पहले 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का भंडार 2.90 करोड़ डॉलर बढ़कर 476.12 अरब डॉलर पर रहा था।

कोविड-19 का कहर जारी, मृतकों की संख्या 3300 के पार : डब्ल्यूएचओ

स्वर्ण भंडार 1.02 अरब डॉलर बढ़कर 3.68 अरब डॉलर हो गया

केंद्रीय बैंक के अनुसार, 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.37 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 445.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद जारी रखी जिससे स्वर्ण भंडार 1.02 अरब डॉलर बढ़कर 3.68 अरब डॉलर हो गया है।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.61 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.43 अरब डॉलर हो गया है।

Related Post

ड्रामा क्वीन ने गुपचुप रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Posted by - July 30, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फाइनली शादी कर ली है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम…
cm dhami

अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जाय कठोर कार्यवाही: सीएम धामी

Posted by - September 25, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था से सम्बन्धित घटनाओं को गम्भीरता से लेने…