स्टार्टअप पुरस्कार

कोरना महामारी के दौरान भारत ने 150 देशों की मदद की : पीयूष गोयल

1092 0

तिरुपति (आंध्र प्रदेश) । आंध्र प्रदेश के तिरुमला में भगवान वेंकटेश के दर्शन करने पहुचे रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि कोविड-19 के दौरान भारत ने 150 से ज्यादा देशों की मदद की। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की यही सोच और मजूबती है कि हम अपनी सुरक्षा करते हुए हमेशा दुनिया का ख्याल रखते हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 संकट के दौरान दुनिया की मदद का सर्वोत्तम प्रयास किया है।

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा कोविड-19 के नए मामले

तिरुमला में भगवान वेंकटेश के दर्शन करने के बाद गोयल (Piyush Goyal) ने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना महामारी के दौरान 130 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश ने जानलेवा वायरस के कहर से शीघ्र उबर कर पूरी दुनिया को अपनी सामर्थ्य का एहसास कराया है।

उन्होंने दावा किया कि महामारी के दौरान भारत किसी पर निर्भर नहीं रहा, बल्कि उसने संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में दुनिया भर की मदद की है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत के तहत पहले 150 से ज्यादा देशों की दवाओं से मदद की और बाद में 75 से ज्यादा देशों को भारत से कोविड-19 के टीके की आपूर्ति की जा रही है।

गोयल (Piyush Goyal) ने कहा, भारत के लोगों की यही सोच और मजूबती है कि हम अपनी सुरक्षा करते हुए हमेशा दुनिया का ख्याल रखते हैं। उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी ने कोविड-19 के दौरान हमें आशीर्वाद दिया और दुनिया की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

रेखांकित करते हुए कि कोविड-19 महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने, मास्क पहनने और दो गज की दूरी की पालन करने सहित अन्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जब तक सभी का टीकाकरण नहीं हो जाता और इस बीमारी का इलाज नहीं मिल जाता, तब तक हमें इंतजार करना होगा।

Related Post

cm dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को किया सम्मानित

Posted by - September 6, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड निवेशक सम्मान समारोह…
kainchidham

कैंचीधाम का आज 60वां स्थापना दिवस, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ा आस्था का सैलाब

Posted by - June 15, 2024 0
नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम ( Kainchidham) में सुबह सूरज की पहली किरण के साथ प्रसाद ग्रहण करने के…
CM Vishnudev Sai

केंद्रीय मंत्री खट्टर और मुख्यमंत्री साय ने विभागों के कामकाज की समीक्षा की

Posted by - July 10, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय विद्युत और शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज बुधावार काे छत्‍तीसगढ़ दौरे पर हैं।…
Automated Parking

दौड़ने लगी ‘‘सखी कैब’’; जिला प्रशासन की आटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लेस

Posted by - October 30, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग (Automated Parking) सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,…
CM Yogi offered prayers at Kalika Mata Temple

मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - March 15, 2026 0
मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर चित्तौड़गढ़/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को वीरभूमि राजस्थान पहुंचे। उन्होंने जौहर श्रद्धांजलि समारोह…