गूगल

इस साल 2019 में गूगल ने बंद कर दी अपनी ये प्रोडक्ट्स और सेवाएं

791 0

टेक डेस्क। यह दिसंबर माह इस साल 2019 का आखिरी महीना हैं, और अब ये महीना भी देखते ही देखते अपने आखिरी चरण में पहुंच गया हैं। जैसे-जैसे ये साल 2019 पूरा हो रहा हैं, वैसे-वैसे लोग आने वाले नए साल 2020 के स्वागत की तैयारियों में लगे हुये हैं।

हर जाने वाला साल कुछ देकर जाता है और आने वाला कुछ लेकर आता है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने अपने कई प्रोडक्ट्स और सेवाएं बंद कर दी है। तो आइए जानते हैं 2019 में बंद होने वाले Google के प्रोडक्ट्स और सेवाओं के बारे में…

Google+

8 साल बाद गूगल ने अपनी सोशल प्लेटफॉर्म गूगल प्लस को बंद कर दिया है। इसकी टक्कर फेसबुक से हो रही थी। यूजर्स से बढ़िया प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण गूगल ने अपने इस सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद करने का फैसला लिया है।

YouTube Gaming

यूट्यूब गेमिंग को भी साल 2015 में लॉन्च किया गया था। यह एक ऑनलाइन लाइव गेमिंग प्लेटफॉर्म था, लेकिन लोकप्रियता नहीं मिलने के कारण इसे भी बंद कर दिया गया है।

Google Inbox

गूगल ने अपने 4 साल पुराने ‘Inbox by Gmail’ ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। मार्च 2019 में जीमेल इनबॉक्स को बंद कर दिया गया है। इसे बंद करने को लेकर गूगल ने कहा था कि वह जीमेल पर फोकस करना चाहता है। बता दें कि इनबॉक्स बाय जीमेल को 2014 में लांच किया गया था।

पायल की गिरफ्तारी का भाजपा भी कर रही विरोध, पति ने लगाई पीएम मोदी से गुहार 

YouTube Messages

यूट्यूब मैसेज को साल 2017 में लॉन्च किया गया था जो कि डायरेक्ट मैसेजिंग का प्लेटफॉर्म था। इसके जरिए यूजर्स वीडियो शेयरिंग के साथ चैटिंग कर सकते थे।

Google URL Shortener

2019 की शुरुआत में ही गूगल ने यूआरएल को छोटे करने वाली अपनी साइट यूआरएल शॉर्टनर को बंद दिया है। गूगल यूआरएल शॉर्टनर किसी भी बड़ी लिंक (यूआर) को एक छोटे-से कस्टम यूआरएल में बदलता था।

Google Allo

गूगल ने अपने लोकप्रिय एप गूगल Allo को भी बंद करने का फैसला लिया है। गूगल ने ऐलो एप में साल 2018 में ही निवेश करना बंद कर किया था। इस एप को 2016 में लांच किया गया था। 12 मार्च 2019 से गूगल एलो ने काम करना बंद कर दिया है।

Google Translator Toolkit

इस सर्विस के जरिए ट्रांसलेटर अपने ट्रांसलेशन को एडिट और मैनेज कर सकते हैं। यह गूगल ट्रांसलेट के जरिए काम करता था। गूगल ने अपनी इस सर्विस को 4 दिसंबर को बंद कर दिया है।

Chromecast Audio

गूगल ने क्रोमकास्ट ऑडियो को साल 2015 में लॉन्च किया था। इस डिवाइस के जरिए ऑडियो फाइल को किसी भी डिवाइस से एक इनपुट के जरिए  किसी स्पीकर पर प्ले किया जा सकता था।

Google Daydream

इस साल की शुरुआत में ही गूगल डेड्रीम को बंद कर दिया गया था। इसके तीन साल पहले यानी 2016 में पेश किया गया थआ। गूगल डेड्रीम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म था।

Areo

एरियो को दो साल पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन यह लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस एप के जरिए लोग अपने इलाके की सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते थे। जैसे- यदि आप किसी बढ़ई को ढूंढ़ रहे हैं तो यह एप इसकी जानकारी आपको दे सकता था।

Google Cloud Messaging

गूगल क्लाउड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए डेवलपर्स सर्वर और क्लाइंट के बीच मैसेज करते थे। गूगल क्लाउड मैसेजिंग सिर्फ एंड्रॉयड और क्रोम पर ही किया जा सकता था।

Related Post

Anand Bardhan

उत्तर रेलवे परियोजनाओं पर मुख्य सचिव की समीक्षा, कुम्भ 2027 के लिए संयुक्त ट्रैफिक प्लान के निर्देश

Posted by - January 23, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर रेलवे मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव के साथ मुख्य…
एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…