अगर आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो समाधान के लिए अपनाएं ये टिप्स

883 0

लखनऊ डेस्क। वजन को नियंत्रित रखने के लिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या खाते हैं, कब खाते हैं और कितनी कैलोरी वाली चीजों का सेवन करते हैं। कई लोग इन सब चीजों से बचने के लिए जूस का सेवन करते हैं। लेकिन हमें जूस में भी कैलोरी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ रहने के साथ-साथ वजन नियंत्रित रखने के लिए कौन से जूस पिएं। आइए जानें-

ये भी पढ़ें :-Chhat puja: प्रसाद बनाते समय इन बातोँ का रखें विशेष ध्यान 

1-अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।

2-गाजर के जूस में फाइबर और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इस जूस में कैलोरी काफी कम होती है। गाजर का जूस आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है। एक गिलास गाजर के जूस में 39 कैलोरी होती है। वैसे तो  गाजर हमेशा बाजार में उपलब्ध होता है लेकिन ठंडियों में ये आसानी से मिल जाता है।

3-आंवला जूस के सेवन से भी फैट तेजी से बर्न होता है। यह जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। एक गिलास आंवला के जूस में 15 कैलोरी होती है। आंवला जूस वजन कम करने के अलावा भी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

Related Post

Birth anniversary: भले ही हमारे बीच नहीं लक्ष्मीकांत, अभी भी करते हैं लाखों दिलों पर राज

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज लक्ष्मीकांत भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन अभी भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। तीन…
देवेंद्र फडणवीस

शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है वह हमारी दोस्त है -देवेंद्र फडनवीस

Posted by - October 14, 2019 0
मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से डटी हुई हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को…