ICC Women's World Cup

आईसीसी महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी, भारतीय टीम का पहला मैच इस दिन

1973 0

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को 2022 में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें कि 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच खेले जाने वाले इस विश्व कप का आयोजन न्यूजीलैंड में होगा।

मिली जानकारी के अनुसार पहले यह विश्व कप फरवरी मार्च 2021 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। भारतीय महिला टीम 6 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी, यह भिड़ंत किससे होगी यह क्वालिफायर के बाद पता चल पाएगा।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1338681435272704001

भारत को 12 और 22 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भी क्वालीफायर टीमों से खेलना है। भारतीय टीम 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी जिसने उसे आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup)  2017 के फाइनल में हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च और दक्षिण अफ्रीका से 27 मार्च को खेलना है।

फिलहाल भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीम ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर पाईं हैं, अन्य तीन टीम का फैसला श्रीलंका में अगले साल जून-जुलाई में होने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट से होगा।

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की शूटिंग पूरी, बताया बड़ा मौका

यह महिला विश्व कप का 11वां संस्करण होगा। 1973 में पहली बार इंग्लैंड ने अपनी मेजबानी में टूर्नामेंट जीता था। तब से लेकर अब तक इंग्लिश महिलाएं चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छह फाइनल जीता है। न्यूजीलैंड को एक बार सफलता हाथ लगी। दो फाइनल खेल चुकी भारतीय महिलाएं टीम इस बार अपने पहले विश्व कप के लिए पूरी ताकत लगा देगी।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में दूधिया रोशनी में होगा। टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि 55 लाख डॉलर है जो पिछली बार की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक और 2013 से सौ फीसदी अधिक है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण होगा।

Related Post

जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल जी के प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय से मिले संघ दिग्गज!

Posted by - July 3, 2021 0
विनायक कुलाश्री दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक ग्राम नगला चन्द्रभान में चल रहे प्रकल्पों के संरक्षक, संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं…
CM Yogi

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 18 सेफ सिटी वाला देश का पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश

Posted by - August 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘सेफ सिटी परियोजना’ (Safe City Project) की सफलता में जनसहयोग का आह्वान किया…

यूपी में नई जनसंख्या नीति का विमोचन करेंगे सीएम योगी, दो से अधिक बच्चों वालों की कटेंगी सुविधाएं

Posted by - July 11, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी जनसंख्या नीति 2020-21 शुरुआत करेंगे, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की गतिविधियां भी शुरु हो जाएंगी।…

सुई से लेकर परमाणु बम बनाने वाली पार्टी देशद्रोही और रेलवे स्टेशन बेचने वाली पार्टी देशभक्त- दिग्विजय

Posted by - June 26, 2021 0
निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ती केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है, उन्होंने…
Char Dham Yatra

कोरोना ने लगाया चारधाम यात्रा पर ग्रहण, सिर्फ इन्हें मिली पूजन दर्शन की अनुमति

Posted by - April 30, 2021 0
देहरादून।  कोविड मामलों में जबरदस्त उछाल के चलते अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) को स्थगित…