ICC Awards 2019

ICC Awards 2019: टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले, रोहित सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर

892 0

दुबई। ICC Awards 2019 में टीम इंडिया का का जलवा रहा है। भारत के रोहित शर्मा को साल 2019 के लिए सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को वर्ल्ड कप में खेल भावना दिखाने के लिए स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कोहली को आईसीसी की साल की टेस्ट और वनडे टीमों का कप्तान भी चुना गया।

बेन स्टोक्स बने ICC प्लेयर ऑफ द ईयर

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। उन्होंने पिछले साल 59 टेस्ट विकेट लिए। रोहित शर्मा का पिछले साल इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में जलवा रहा। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 5 शतक लगाए थे। वे किसी वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने पिछले साल वनडे में 7 शतक लगाए।

https://twitter.com/ICC/status/1217328104105967617

दीपक चाहर बने बेस्ट टी-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उन्हें टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने को साल 2019 को सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी चुना गया। स्कॉटलैंड के काइल कोएत्जर एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द इयर चुने गए।

स्टीव स्मिथ की बॉल टैपरिंग मामले की वजह से वर्ल्ड कप के दौरान हूटिंग हो रही थी लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दर्शकों से यह अपील की थी कि स्मिथ की हूटिंग नहीं की जाए। उनकी इस खेल भावना की वजह से उसे सम्मानित किया जाएगा।

Related Post

Mamta Banerjee

नंदीग्राम में गड़बड़ी के आरोपों को EC ने नकारा, ममता बनर्जी को 6 पन्नों में जवाब

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 1 अप्रैल को यहां…
SS Sandhu

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वित्त पोषित UKPFMS परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक

Posted by - October 13, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में विश्व बैंक द्वारा वित्त…
Bribe

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने एसएचओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया अरेस्ट

Posted by - April 19, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पानीपत जिला में कार्यरत निरीक्षक बिलासाराम तथा निजी व्यक्ति धर्मेंद्र पर भ्रष्टाचार…
Oxygen 1

‘दिल्ली के किन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी?’ हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी लिस्ट

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार (Kejriwal Government) से उन अस्पतालों की लिस्ट मांगी जिसमें ऑक्सीजन की कमी…