Hemant Biswa Sarma

Hemant Biswa Sarma होंगे असम के नये मुख्यमंत्री होंगे

1003 0

श्री हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa Sarma) असम के नये मुख्यमंत्री होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सदस्यीय केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को यहां नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से श्री सोनोवाल और श्री सरमा (Hemant Biswa Sarma) दोनों ही मुख्यमंत्री पद की होड़ में थे।

वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र को पुत्र शोक, कोरोना संक्रमित थे Raghavendra Mishra

श्री सरमा (Hemant Biswa Sarma) ने 1996 में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था और पहली बार 2001 में जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में असम गण परिषद के नेता भृगु फुकन को पराजित किया था। इसके बाद 2006, 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर अपनी जीत का सिलसिला बनाये रखा। इस बार 2021 का चुनाव भी यहीं से लड़ा और छठवीं बार जीत हासिल की।

उन्होंने मंत्री के रूप में असम शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कृषि, योजना और विकास, पीडब्ल्यूडी और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला है।

Related Post

गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

Posted by - March 16, 2021 0
 पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने सोमवार को गोसाईगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, हवालात,…
Mock drill

मॉक ड्रिल प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम: सीएम योगी

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ: देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आंदोलन के महानायक…
Adheer ranjan Choudhary

बंगाल में सारे चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में होते हैं: अधीर रंजन चौधरी

Posted by - April 7, 2021 0
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन…
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय मंगलवार को करेंगे स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

Posted by - September 16, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री…