Himachal Pradesh Governor met CM Yogi

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

391 0

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास पर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ का विधिवत दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ल का अभिनंदन करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें शॉल व हिमाचली टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री योगी एवं श्री शुक्ल ने सांस्कृतिक विकास व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Himachal Pradesh Governor met CM Yogi

शिष्टाचार भेंट के संबंध में राजभवन हिमाचल प्रदेश के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि आस्था और विश्वास के केंद्र विख्यात धार्मिक स्थल गोरखनाथ मंदिर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने माथा टेका और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने गोरक्षनाथ जी से सबकी सुख-समृद्धि व रक्षा के लिये प्रार्थना की।

Himachal Pradesh Governor

सीएम योगी (CM Yogi) ने की गोसेवा, बतखों को दिया दाना

सोमवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह गोसेवा की। मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश को दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया।

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप जयंती एवं बड़े मंगल पर प्रदेश वासियों को बधाई दी

मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह भीम सरोवर पहुंचे और यहां विचरण कर रहे बतखों को भी दाना दिया। इसके पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थली पर जाकर उन्हें नमन किया।

Related Post

CM Yogi

आकांक्षात्मक से आगे बढ़कर विकसित जनपद बन रहा सिद्धार्थनगर: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2024 0
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के लगातार प्रयासों से सिद्धार्थनगर जनपद…
Brajesh Pathak-Akhilesh

‘फूट डालो, हुकूमत करो’ सपा और कांग्रेस की नीति, दंगामुक्त प्रदेश इन्हें नहीं हो रहा बर्दाश्त : ब्रजेश पाठक

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर…
Corona News

कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच अस्पतालों में कालाबाजारी! एक बेड के लिए लग रही 30 से 60 हजार की बोली

Posted by - April 22, 2021 0
लखनऊ। अब तक तो दवाओं और रेमडेसिविर के इंजेक्शन की कालाबाजारी (Remdesivir Injection Black Marketing) की खबरें ही सामने आ…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से साकार हो रहा दिव्य, भव्य व डिजिटल महाकुम्भ का सपनाः योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। ठीक एक महीने बाद विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन, मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तथा…