CM Dhami

सीएम धामी से आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

537 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल (Barry O’Farrell) ने भेंट कर उत्तराखंड के साथ आस्ट्रेलिया के सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों के बीच क्वांटम तकनीक, शिक्षा के उन्नयन, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्य है। यह जैव विविधता सम्पन्न प्रदेश है। एग्रीकल्चर, हार्टिकल्चर, एडवेंचर स्पोर्ट्स व पर्यटन और साइंस एवं टेक्नोलॉजी, फार्मा, ग्रीन एवं रिन्यूअल एनर्जी के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ऑस्ट्रेलियन उच्चायुक्त से राज्य में कमांड एण्ड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करने की बात कही। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य का औद्योगिक विकास तेजी से हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल के मध्य क्वांटम तकनीक, शिक्षा के उन्नयन, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित विभिन्न बिंदुओं विस्तार से बातें हुईं।

जनता दर्शन में बच्चों को चॉकलेट संग मिला सीएम योगी का प्यार-दुलार

आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए भारत से अनेक लोग ऑस्ट्रेलिया आते हैं। पिछले कुछ सालों में यह संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने उत्तराखंड के साथ आस्ट्रेलिया के सहयोग को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। आपसी सहयोग की विभिन्न सम्भावनाओं पर काम किया जाएगा।

इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत,आस्ट्रेलिया उच्चायुक्त की सेकेंड सेक्रेटरी सुश्री मिश खान उपस्थित थीं।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों की खुली राह

Posted by - June 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भर्ती प्रक्रियाओं को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए राजस्थान कर्मचारी…
Kashi Vishwanath Dham

अपने ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा काशी विश्वनाथ धाम,5 लाख से अधिक शिवभक्तों ने किया दर्शन

Posted by - March 18, 2024 0
वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) अपने ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा है। सावन व शिवरात्रि समेत…
Pushkar Singh Dhami

विद्यार्थियों के अभिरुचि के लिए विस्तृत योजना पर सरकार कर रही कार्य: सीएम धामी

Posted by - January 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि के अनुरूप हर संभव सहायता…