HELLO TEHRI

पुलिस की मुहिम ‘हैलो टिहरी’ से मिली मदद, युवक ने SSP को कहा धन्यवाद

1046 0
टिहरी। पुलिस की मुहिम “हैलो टिहरी” (Hello Tehri) से लोगों को काफी मदद मिल रही है। दसरअल, हैलो टिहरी (Hello Tehri)  पर आम जनमानस द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है जिस पर टिहरी पुलिस द्वारा त्वरित राहत प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
ऐसा ही मामला 22 मार्च को सामने आया, जहां पर व्यासी क्षेत्र के एक व्यक्ति की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कारवाते हुए राहत पहुंचायी गई।
टिहरी पुलिस की मुहिम हैलो टिहरी (Hello Tehri) से लोगों को काफी मदद मिल रही है। दरअसल, हैलो टिहरी (Hello Tehri)पर आम जनमानस द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है  जिस पर टिहरी पुलिस द्वारा त्वरित राहत प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
‘हैलो टिहरी’ मुहिम बनी मददगार

बता दें कि, हैलो टिहरी (Hello Tehri) पर गौरव पंवार निवासी टिहरी गढ़वाल ने फोन कर अपनी परेशानी रखते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने अपनी गाड़ी एक कंपनी में लगाई थी। कंपनी द्वारा सितंबर माह से अब तक उक्त कार्य के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिस कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही है। इस पर हैलो टिहरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना तत्काल चौकी प्रभारी व्यासी को दी। चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल कंपनी से इस प्रकरण में बात की और कंपनी और गौरव पंवार उपरोक्त के बीच आपसी सहमति के आधार पर समझौता करवाते हुए गौरव पंवार की गाड़ी का मानदेय दिलवाया गया। गौरव पंवार ने टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर उनका आभार व्यक्त किया है।

एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि टिहरी पुलिस आम जन की सेवा के लिऐ सदैव तत्पर है।  इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हैलो टिहरी प्लेटफार्म को जनपद में लॉन्च किया गया है। ताकि आम जन बिना किसी थाने के चक्कर काटे अपनी शिकायत/सुझाव/समस्या/सूचना आदि पुलिस तक पंहुचा सकें।

Related Post

CM Dhami gave instructions to develop '3-B Garden'

सीएम आवास में 60 किलो शहद निष्कासन, ‘3-बी गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

Posted by - March 24, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया, जिसमें…
CM Dhami honored the toppers of 10th-12th

हमारी सरकार ने परीक्षाओं में धांधली का रोका-सीएम धामी

Posted by - May 27, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मेधावी छात्र सम्मान…
Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से पार्लियामेंट हाउस में की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 5, 2022 0
देहरादून/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, संविधान विरोधी सोच का लगाया आरोप

Posted by - September 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार काे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। पुष्कर सिंह…