HELLO TEHRI
बता दें कि, हैलो टिहरी (Hello Tehri) पर गौरव पंवार निवासी टिहरी गढ़वाल ने फोन कर अपनी परेशानी रखते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने अपनी गाड़ी एक कंपनी में लगाई थी। कंपनी द्वारा सितंबर माह से अब तक उक्त कार्य के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिस कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही है। इस पर हैलो टिहरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना तत्काल चौकी प्रभारी व्यासी को दी। चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल कंपनी से इस प्रकरण में बात की और कंपनी और गौरव पंवार उपरोक्त के बीच आपसी सहमति के आधार पर समझौता करवाते हुए गौरव पंवार की गाड़ी का मानदेय दिलवाया गया। गौरव पंवार ने टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर उनका आभार व्यक्त किया है।
एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि टिहरी पुलिस आम जन की सेवा के लिऐ सदैव तत्पर है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हैलो टिहरी प्लेटफार्म को जनपद में लॉन्च किया गया है। ताकि आम जन बिना किसी थाने के चक्कर काटे अपनी शिकायत/सुझाव/समस्या/सूचना आदि पुलिस तक पंहुचा सकें।