योगी सरकार को नोटिस

HC ने यूपी पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस जारी, सुनवाई 16 जनवरी को

831 0

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CAA का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज के आरोपो पर योगी सरकार को नोटिस जारी किया है । कोर्ट ने समाचार पत्रों में छप रही ऐसी घटनाओं पर जवाब मांगा है।

इस मामले पर सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की

मुंबई के एक अधिवक्ता अमित कुमार द्वारा ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र पर स्वत संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है।

मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में बच्चों की निर्मम पिटाई का हवाला दिया

अधिवक्ता अजय कुमार द्वारा भेजे गए ईमेल में न्यूयॉर्क टाइम्स और द टेलीग्राफ में प्रकाशित समाचारों का हवाला दिया है, जिसमें यूपी पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर बर्बर बर्ताव करने का आरोप लगाया गया है । पत्र में कहा गया है कि देश की छवि पूरी दुनिया में ख़राब हो रही है। पत्र में इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित समाचार जिसमें मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में बच्चों की निर्मम पिटाई का हवाला दिया गया है।

SC से अनिल अंबानी को बड़ी राहत, केंद्र रिफंड करे 104 करोड़ रुपये 

पीठ ने हाइकोर्ट के अधिवक्ता फरमान नकवी और रमेश कुमार यादव को याचिका में न्याय मित्र नियुक्त किया है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि सभी संबंधित दस्तावेज न्याय मित्रों को उपलब्ध करा दिया जाए। याचिका पर 16 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।

Related Post

CM Dhami

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

Posted by - May 5, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को चकराता रोड़ स्थित, प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।…
पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की लोक निर्माण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा

Posted by - April 4, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (Public Works…
CM Yogi

जनता के लिए है सरकार, वीआईपी कल्चर नहीं स्वीकार: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 8, 2024 0
लखनऊ : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंत्रीगणों को ‘संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता’…
राजद का घोषणापत्र जारी

झारखंड चुनाव के लिए राजद ने जारी किया घोषणापत्र, देखें मुख्य वादे

Posted by - November 24, 2019 0
रांची। राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कार्यालय…
JE Vaccination

सीएम योगी ने दी जेई टीकाकरण को रफ्तार तो खत्म हुआ जापानी इंसेफलाइटिस का खौफ

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। कभी पूर्वांचल में बच्चों के लिए काल बन चुका जापानी इंसेफलाइटिस (JE) आज पूरी तरफ से खात्मे की कगार…