गुजरात मे सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौत, बच्चे भी शामिल

607 0

गुजरात के अमरेली में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब दस मजदूरों को रौंद दिया।हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा। बताया जा रहा है कि तड़के तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया।अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि मृतकों में आठ और तेरह साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया।ट्रक को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि ड्राइवर कहीं शराब पीकर तो ट्रक नहीं चला रहा था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ‘अमरेली जिले के सावरकुंडला के बरदा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के पीड़ितों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।’’

अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ संपत्ति की तुलना को लेकर भड़के

प्रार्थना है कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति। मुख्यमंत्री रुपाणी ने हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

Related Post

CM Kejariwal

अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…
CM Vishnudev took blessings from Dhirendra Shastri

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया

Posted by - November 4, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने आज साेमवार काे अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री…
राष्ट्रपति से CAA पर दखल की मांग

सोनिया गांधी की अगुवाई में विपक्ष राष्ट्रपति से मिला,CAA पर दखल की मांग

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आज राष्ट्रपति…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में किए दर्शन

Posted by - April 12, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गोविन्दपुरी, स्वेज फार्म स्थित श्री सिद्धेश्वर…