सरकार नहीं छीन सकती अभिव्यक्ति की आजादी

सरकार नहीं छीन सकती अभिव्यक्ति की आजादी

928 0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में न्यायपालिका के होते हुये कोई भी सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को छीन नहीं सकती।
श्री खुर्शीद ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, अभी इतने बुरे दिन नहीं आये कि कोई अपनी बात को कहने से कतरा जायें। हमारा विश्वास है कि हमारी आजादी यदि कोई हमसे छीनना चाहे तो वो नहीं छीन सकता क्योंकि हमारी संस्था सुप्रीम कोर्ट ने अभी हाल में ही कहा कि सरकार का विरोध देश द्रोह नहीं हो सकता।
पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभाओं के चुनावों के प्रश्न पर श्री खुर्शीद ने कहा कि इन राज्यों में इस समय कांग्रेस की सरकार नहीं है।

विद्यालयों में दो शिक्षकों की जांच के बाद दो फर्जी शिक्षक बर्खास्त

पांडुचेरी में कांग्रेस की सरकार थी वो भी छीन ली गई फिर भी हम पांचों राज्यों में अच्छी लड़ाई लड़ेंगें और अच्छे चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आयेंगे। एक देश एक टैक्स (जी.एस.टी.) के प्रश्न पर उन्होने कहा कि इस नई व्यवस्था की शुरूआत इसी सरकार ने लक्ष्य हर चीज को लेकर जी.एस.टी. के दायरे में लाने के लिये रखा गया लेकिन इस सरकार की अर्थव्यवस्था इतनी बिगड़ गयी कि सरकार चलाने के लिये पैसे ही नहीं बचे ऐसे में सरकार चलाने के लिये शराब, डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया गया जबकि कांग्रेस लगातार शराब, डीजल-पेट्रोल को जनहित में जी.एस.टी. के दायरे में लाने की मांग करती चली आ रही है।

Related Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अमित शाह ने बुलाई सभी सांसदों की बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी सांसदों…
खुदरा व्यापारी भूख हड़ताल पर

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ खुदरा व्यापारी भूख हड़ताल पर

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। देशभर के व्यापारियों ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर…
PM Modi performed the Kumbh Abhishek of the Kumbh Kalash

प्रधानमंत्री मोदी ने संगम नोज में कुम्भ कलश का किया कुम्भाभिषेक

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को त्रिवेणी संगम में पूजा…
Vaccination

तेजी से गिर रहा संक्रमण का ग्राफ, टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Posted by - June 9, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण अभियान (Vaccination campaign) में दूसरे प्रदेशों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सर्वाधिक आबादी वाला…