Gold

सोना 1049 रुपये और चांदी 1588 रुपये हुई सस्ती, जानें नए दाम

1326 0

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही खबरों के बीच दुनियाभर के निवेशकों ने सोने (Gold) में बिकवाली करनी शुरू कर दी है। इसी वजह से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 1049 रुपये और एक किलोग्राम चांदी के दाम 1588 रुपये तक गिर गए।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वैक्सीन जल्द आने की संभावना से सोने की की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा इस महीने गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग में 10 लाख औंस की गिरावट आई है। यह इस बात का संकेत देता है कि निवेशक सोने (Gold)  से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं। विदेशी बाजार में सोने के दाम 4 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज केले से करें दिन की शुरुआत, होंगे गजब के फायदे

​राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का भाव 1,049 रुपये गिरकर 48,569 रुपये पर आ गए हैं। इसके पहले सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद यह 49,618 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 1,830 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,588 रुपये सस्ती हो गई। इसके दाम कम होकर 59,301 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गए। इसके पहले सोमवार के कारोबारी स​त्र में चांदी का भाव 60,889 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह भाव 23.42 डॉलर प्र​ति औंस रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटी के कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल ने बताया कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद दुनियाभर में आर्थिक रिकवरी तेज हो जाएगी। लिहाजा गोल्ड को लेकर जारी सेफ इन्वेस्टमेंट डिमांड घटेगी।

एस्ट्रजेनिका ने सोमवार को अपनी कोरोना वैक्सीन के बारे में कहा कि यह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में विकसित हुई है। यह वैक्सीन दूसरी कंपनियों की कोरोना वैक्सीन के मुकाबले काफी सस्ती है और 90 फीसदी तक प्रभावी हो सकती है।

Related Post

Lab Mitra

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

Posted by - June 6, 2024 0
वाराणसी। मरीजों को पैथालॉजी जांच और उसकी रिपोर्ट के लिए सरकारी चिकित्सा इकाइयों के चक्कर न लगाना पड़े। इसी को…

Pappu Yadav की तबीयत बिगड़ी

Posted by - May 15, 2021 0
JAP (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)) सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) को DMCH के डॉक्टरों की टीम ने पटना रेफर कर…
Disability Pension Scheme

13,991 दिव्यांग बच्चों के उम्मीद की किरण बनी योगी सरकार, एस्कॉर्ट एलाउन्स योजना से देगी शैक्षिक मजबूती

Posted by - July 29, 2025 0
लखनऊ । जब एक दिव्यांग बच्चा (Disabled Children) अकेले स्कूल नहीं जा सकता, तब शिक्षा महज किताबों की बातें रह…
जयराम रमेश

दिल्ली चुनाव पर बोले जयराम रमेश- कांग्रेस को अब अपना घमंड छोड़ना पड़ेगा

Posted by - February 13, 2020 0
कोच्ची। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लचर प्रदर्शन को लेकर पार्टी में जारी बयानबाजी का दौर चरम पर…
CM Yogi

नेताजी आज भी देशविरोधी तत्वों के सामने न झुकने की प्रेरणा प्रदान करते हैं: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। “नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भारत की आजादी का एक ऐसा नाम है, जो प्रत्येक भारतीय के मन में सर्वोच्च…