UP GIS

एरिस्ट्रोकेट,ब्यूरोक्रेट,टेक्नोक्रेट के साथ से जीआईएस की सिद्ध होगी सार्थकता- धर्मपाल सिंह

359 0

लखनऊ। उत्तरप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट (GIS) के दूसरे दिन सेक्टोरल सेशंस के दौर में समाज कल्याण विभाग,उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा ‘अफर्मेटिव एक्शन फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ’ यानी समावेशी विकास के लिए सकारात्मक कार्रवाई सत्र का आयोजन हुआ।

इस सत्र में भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे,उनके साथ उत्तरप्रदेश सरकार में समाज कल्याण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण व संजीव गोंड ,राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग,पिछड़ावर्ग कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।

सत्र के शुरुआत में आकाश गोयनका वाइस प्रेसीडेंट सीआईआई उत्तरप्रदेश ने विचार रखे। उन्होने कहा कि वंचित समुदाय के विकास के लिए किए जा रहे उत्तरप्रदेश सरकार व समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्य प्रेरणादायक और प्रेरक है। सीआईआई इस दिशा में कार्य करने के लिए शुरू से प्रतिबद्ध है,सीआईआई वर्तमान में टाटा संस के साथ निदेशक स्व.डॉ जेजे ईरानी के नेतृत्व में कार्य शुरू किया था,इसके लिए हमने टास्क फोर्स का गठन भी किया था,और सफलतापूर्वक आज संचालित है। हम एससी एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति कार्यक्रम चला रहे हैं।

सत्र कार्यक्रम में प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ हरिओम ने विचार व्यक्त करते हुए कहा अफर्मेटिव एक्शन का सीधा मतलब विकास से वंचित जनमानस को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर सशक्त बनाना है। ये अफर्मेटिव एक्शन हमारे संविधान में भी वर्णित है,विकास से वंचित जनमानस को संविधान ने समानता का अधिकार के माध्यम से काफी विश्लेषित किया है।

इस सत्र में विशिष्ट अतिथि उत्तरप्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण व वक़्फ़ विभाग कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यहां 3 स्तर के लोग बैठे हैं,एरिस्ट्रोकेट,ब्यूरोक्रेट,टेक्नोक्रेट, तीनो ही मिलकर उत्तरप्रदेश में पूंजी निवेश करें,स्टार्टअप के माध्यम से आप ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े अर्थशास्त्री की बात की जाए तो मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम लूंगा, उन्होंने कहा था उस दिन पूंजी का सच्चा निवेश होगा,जिस दिन समाज के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति ,जो शोषित और पीड़ित,उपेक्षित है,जब उसको सशक्त बना लेंगे,तभी सच्चा पूंजी निवेश माना जायेगा। उत्तरप्रदेश सरकार ने आपको अवसर दिया है प्रदेश में निवेश करने का,क्योंकि निवेश में 3 बातें महत्वपूर्ण होती हैं,व्यापार की सुरक्षा,उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था अति उत्तम है,जिसकी वजह से आपके व्यापार की सुरक्षा होगी। दूसरा महत्वपूर्ण तथ्य कनेक्टिविटी है,इसके लिए उत्तरप्रदेश में बेहतर एयरवेज़,हाईवेज़,रेलवेज का जाल आपके सामने है। तीसरी बड़ी जरूरत इलेक्ट्रिसिटी, जिसकी उत्तरप्रदेश में उपलब्धता है,आपके पूंजी की सार्थकता उत्तरप्रदेश में सिद्ध होगी।

UAE-UP के संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगा GIS

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट केवल उद्यम के क्षेत्र में ही नही,बल्कि उद्यम को हमारी सामाजिक व्यवस्था के साथ जोड़ते हुए,सकारात्मक कार्रवाही होनी चाहिए। इस दिशा में हमारे उद्यमियों का बहुत बड़ा रोल है।प्रधानमंत्री जी के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र में हमारे उद्योग समूह कैसे सहयोग कर सकते हैं, इसपर सोचना होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने सिम्बोयसिस यूनिवर्सिटी पूना महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए बताया कि सिम्बोयसिस द्वारा समाज के निचले तबके की बेटियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करके इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में उन्हें ट्रेंड करके समाज मे एक अच्छी पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही हमारे अन्य उद्यमी साथी व संगठन कर सकते हैं, ऐसा करके रोजगार तो मिलेगा ही,साथ ही आपके व्यापार और पूंजी निवेश को बहुत लाभ मिलेगा। आज योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने जो उद्यमियों को जो निवेश का अच्छा माहौल करके विश्वास दिलाया है,आप उद्यमियों का भी सामाजिक योगदान देने का ये अच्छा समय है।

कार्यक्रम के अंत मे उत्तरप्रदेश सरकार में समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में हमारा विचार है कि योजनाओ के माध्यम से सबका साथ सबका विकास तभी पूरा हो सकता है जब इस सामाजिक सरोकार में उद्यमियों का साथ मिलेगा।समाज कल्याण विभाग व सरकार आपके साथ हर समय खड़ी है।

सत्र कार्यक्रम में टाटा बिजनेस एक्सीलेंस के जनरल मैनेजर श्रेयस देसाई,ग्लोबल सीएसआर-एचसीएल टेक की वाइस प्रेसिडेंट डॉ निधि पुंडीर,नेक्स्ट जनरेशन लीडर एंड डेवलपमेंट प्रैक्टिशनर नीरज सिंह के साथ ग्रैंड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक दलेला ने अपने विचार रखे।

Related Post

Wet Waste

ग्रेटर नोएडा में 50 टीडीपी गीले कचरे के निस्तारण का मार्ग होगा प्रशस्त

Posted by - August 6, 2024 0
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 50 टीडीपी…
Ramlala

धरा पर उतरे भास्कर, श्रीरामलला का किया सूर्य तिलक, भए प्रगट कृपाला की चौपाइयों से गूंज उठी अयोध्या

Posted by - April 6, 2025 0
अयोध्या । अयोध्या में रविवार की दोपहर ठीक 12 बजे एक अलौकिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षात्कार हुआ। रामलला (Ramlala)…
CM Yogi

आस्था के रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर पर बरसते रहे श्रद्धा और समरसता के फूल

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। धर्म, सत्य और न्याय की विजय प्रतिष्ठा के पावन महापर्व विजयादशमी के अवसर पर शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर से…
Industrial Investment and Employment Promotion Policy

औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत दिए गए प्रविधानों में किया गया संशोधन

Posted by - April 21, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अल्ट्रा मेगा श्रेणी की विशेष महत्व वाली परियोजनाएं स्थापित करने पर उन्हें सरकार की ओर से…