Geeta Dhami

चंपावत में गीता धामी ने किया चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन

395 0

चम्पावत/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की जीवन संगिनी गीता धामी (Geeta Dhami) ने बुधवार को चंपावत के चौड़ासेठी में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत 6.5 लाख की लागत से निर्मित चिल्ड्रन पार्क में ओपन जिम का भी निर्माण कराया गया है। जिसका लाभ ग्राम चौड़ासेठी की ग्रामीणों के अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी (Geeta Dhami) ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के अगुवाई में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। साथ ही चंपावत एक मॉडल जनपद के रूप में विकसित हो रहा है। चंपावत प्रदेश में एक रोल माडल बनेगा।

उन्होंने (Geeta Dhami) कहा कि बनबसा, टनकपुर, चंपावत में ओपन जिम खोले गए हैं तथा जिला मुख्यालय के चार अन्य स्थानों में भी ओपन जिम खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश से भी अनेक लोग यहां उद्योग लगाने को तैयार हैं व प्रदेश में निवेश करना चाह रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

सीएम धामी का दुबई में प्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी गिनाया और कहा कि सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

कांग्रेस के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल, धामी ने कहा- निकाय चुनावों में भाजपा की होगी बंपर जीत

Posted by - January 4, 2025 0
देहरादून। भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है।…
CM Bhajan Lal Sharma

गोपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध -सीएम भजनलाल

Posted by - September 6, 2024 0
भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शुक्रवार काे शाहपुरा जिले के कोटड़ी मुख्यालय में स्थित…
CM Dhami

ज्योतिर्मठ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मांगे वोट

Posted by - July 7, 2024 0
जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को ज्योतिर्मठ के उर्गम में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार…
PM Modi

प्रधानमंत्री मंगलवार को जाएंगे शिमला, ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेंगे

Posted by - May 30, 2022 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  31 मई को शिमला, हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री…