चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी ढेर

896 0

अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के घेराबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी मारे गए है।

अनंतनाग के वाटरीगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के वाटरीगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तड़के संयुक्त रूप से एक घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

इस फेमस मॉडल ने कोरोना वायरस जैसे लक्षण पर खुद ही लोगों से बनाई दूरी

छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी

इस क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी निकास मार्गों को बंद कर सुरक्षाबल के जवान घर-घर तलाशी ले रहे थे। सुरक्षाबलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है। अंतिम रिपाेर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

Related Post

टॉपर कर्णिका मिश्रा

एमपी शिक्षा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट : कर्णिका मिश्रा मां से प्रेरणा लेकर बनी टॉपर

Posted by - July 4, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं के शनिवार को घोषित नतीजों में छात्र-छात्रों ने कमाल किया…
CM Dhami did an aerial survey of Kedar Valley

धामी ने केदारघाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Posted by - August 6, 2024 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने…