Maha Kumbh

महाकुम्भ में पहली बार यूपी टूरिज्म करेगा ड्रोन शो

268 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का आयोजन होने जा रहा है। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के कारण महाकुम्भ को लेकर तैयारियां भी विश्वस्तरीय हो रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की दिव्य और भव्य महाकुम्भ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रयागराज में मंदिरों, गंगा जी के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाई ओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नये और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इसी क्रम में यूपी टूरिज्म विभाग महाकुम्भ में पहली बार ड्रोन शो करवाने जा रहा है। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में देखने को मिलेगा।

ड्रोन शो में होगा महाकुम्भ (Maha Kumbh) और प्रयाग की पौराणिक कथा का प्रदर्शन

महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन प्रत्येक बारह वर्ष पर होता है। महाकुम्भ 2025, 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुम्भ को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सीएम योगी की प्रेरणा से यूपी टूरिज्म विभाग महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नये अनुभव देने का प्रयास कर रहा है।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में यूपी टूरिज्म जहां एक ओर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वाटर एक्टिविटी, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां करवा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महाकुम्भ में पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन करने जा रहा है। इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि महाकुम्भ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ये महाकुम्भ के यात्रियों और प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा।

लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुम्भ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा। साथ ही प्रयाग के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

2000 लाइटनिंग ड्रोन करेंगे संगम नोज के आकाश में प्रदर्शन

महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) कई मायनों में अनोखा और अनूठा साबित होने जा रहा है। इस दिशा में यूपी टूरिज्म नये-नये प्रयोग कर रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो शुरू होने जा रहा है। जो प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।

साथ ही महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान लाइटनिंग ड्रोन शो भी पर्यटकों और प्रयागराज वासियों के लिए विशिष्ट अनुभव होगा। इसमें लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिंक्रोनाइज होकर संगम नोज के आकाश पर अद्भुत दृश्य और रंग बिखेरेंगे। ये सभी रंग और दृश्य धार्मिक और आध्यात्मिक भाव के होंगे।

Related Post

डीसीपी ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

डीसीपी ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

Posted by - March 20, 2021 0
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने शनिवार को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र…
Nagvasuki Temple

समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से सम्बद्ध है प्रयागराज का यह प्रसिद्ध मंदिर

Posted by - December 11, 2024 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज के पौराणिक मंदिरों में नागवासुकी मंदिर (Nagvasuki Temple) का विशेष स्थान है। सनातन आस्था में नागों…
International Ramlila

दीपोत्सव 2025: अयोध्या में पांच देशों के कलाकारों द्वारा अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भव्य मंचन

Posted by - October 14, 2025 0
अयोध्या। इस वर्ष नौवें संस्करण के दीपोत्सव (Deepotsav) के अवसर पर अयोध्या अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री…
CM Yogi

योगी सरकार की वित्तीय समावेशन नीति का दिख रहा बैंकों के जमा और ऋण दोनों पर असर

Posted by - August 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बैंकिंग व्यवस्था (Banking System) में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…