death by corona

कोरोना वायरस से केरल में पहली मौत, पत्नी भी कोरोना से संक्रमित

761 0

कोच्चि । केरल में खतरनाक कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित 69 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार को यहां मौत हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है।

बुजुर्ग व्यक्ति को कोच्चि में कलमस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  मौत हो गयी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को कोच्चि में कलमस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उनकी मौत हो गयी। उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित पायी गयी है।

कोरोना का खौफ: बैंकों से 15 दिनों में हुई 53,000 करोड़ की निकासी

अस्पताल सूत्रों ने बता कि बुजुर्ग की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और वह उच्च रक्तचाप से भी थे पीड़ित 

अस्पताल सूत्रों ने बता कि बुजुर्ग की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि दंपत्ती 16 मार्च को दुबई से लौटे थे और जिस उड़ान से वे आये थे उसमें सवार सभी 40 लोगों को निगरानी में रखा गया था जिसके बाद सभी को 22 मार्च को अस्पताल में बनाये गए आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

चालक से संपर्क में आये 40 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया

सूत्रों के अनुसार हवाईअड्डे से निकलने के बाद दंपती जिस वाहन से आये थे उसका चालक भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है जिसके बाद चालक से संपर्क में आये 40 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन की तरफ से जारी सख्त दिशा निर्देशों के चलते मृतक के अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल हो सकेंगे।

Related Post

बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार की दोपहर अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वेलर्स के शोरूम मे हुई करोड़ों की चोरी की वारदात का खुलासा किया ही था कि बीती रात बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए असलहों के दम पर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आधा दर्जन बदमाशों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपल्ली में कोरियर कम्पनी के दफ्तर में मौजूद तीन कर्मचारियों को बन्धक बनाकर चार लाख रूपए से ज्यादा की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमशों ने तीनों कर्मचारियो को बाथरूम मे कैद कर दिया गया। सूचना पाकर पहुॅची पुलिस ने जॉच के बाद डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार डीसीपी का कहना है कि बदमाशो की संख्या 6 थी। पांच बदमाश दफ्तर के अन्दर दाखिल हुए थे और एक बदमाश मोटर साईकिल के साथ बाहर खड़ा था। डीसीपी के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जॉच कर बदमाशो की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी…