Namami Gange

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 25 परियोजनाओं का तेजी से पूरा हो रहा काम

484 0

लखनऊ: यूपी में गंगा की स्वच्छता के लिए 24 नए एसटीपी बनकर तैयार हैं। इससे गंगा को बड़ी उपलब्धि मिली है। मथुरा, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बरेली, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ जैसे शहरों में अब निदयों में सीधे कचरा नहीं गिरेगा। गंदगी से शहरों को भी बड़ी राहत मिलेगी। 20 परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम पायदान पर है। पूरी की गई परियोजनाओं में 24 नए एसटीपी बनकर तैयार हुए हैं। 443.91 एमएलडी के इन ट्रीटमेंट प्लांटों से सीवेज का शोधन हो रहा है। नमामि गंगे (Namami Gange) कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 3855.67 करोड़ की 25 परियोजनाओं को पूरा किया जाने का काम तेज गति से चल रहा है।

मथुरा में सीवरेज परियोजना से 20 नालों को टैप कर 30 एमएलडी क्षमता के सीवरेज प्लांट तैयार हैं। बागपत, जौनपुर में नालों को टैप कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा गया है। इनके ट्रायल रन भी शुरू हो चुके हैं। इनका ट्रायल रन चल रहा है। वाराणसी में गंगा नदी को गंदगी से बचाने की चौतरफा तैयारी है। जायका परियोजना की सीवरेज योजना का काम पूरा हो चुका है। मिर्जापुर, गाजीपुर, बरेली, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ में भी परियोजनाओं का लक्ष्य पूरा होने जा रहा है।

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

जौनपुर में सीवरेज परियोजना से 14 नालों को टैप कर 30 एमएलडी के एसटीपी बनकर तैयार हैं। 30 जून तक कानपुर नगर में 30 एमएलडी और उन्नाव में 15 एमएलडी की निर्माणाधीन सीवरेज परियोजना पूरी होने जा रही है। बागपत में 4 नाले टैप किये गये हैं। यहां 14 एमएलडी एसटीपी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारी पूरी ताकत से जुटे हैं।

कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक

Related Post

Viksit Uttar Pradesh

शिक्षा, कौशल विकास और एआई पर जनता दे रही सुझाव, अबतक करीब डेढ़ लाख फीडबैक दर्ज

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ (Samarth UP-Viksit UP) अभियान निरंतर जनभागीदारी और…
Vegetable Show

प्रदर्शनियों के आयोजन से उत्पादक और किसान सीखेंगे नई तकनीक: सीएम योगी

Posted by - February 24, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में मंडल स्तर पर फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी…
cm yogi

दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम

Posted by - October 19, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 23 अक्टूबर को दीपोत्सव पर अयोध्या में हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ…
Bundelkhand

प्राकृतिक खेती, जल जीवन मिशन, एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर से संवरेगा बुंदेलखंड

Posted by - August 15, 2022 0
लखनऊ।  दशकों तक विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बुंदेलखंड (Bundelkhand ) अब प्रदेश की तरक्की का बड़ा आधार बनने…